देश के संविधान की उड़ाई जा रही धज्जियां

0
129

देहरादून(नगर संवाददाता)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा है कि आज देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है, विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए फर्जी मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ईमानदार नेताओं की छवि खराब करने के लिए उनको बिना अपराध जेल में डाल जा रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट और अपराधों में लिप्त नेताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा वाशिंग मशीन बन गई है।
यहां धर्मपुर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने हा कि देश के किसानों के ऊपर जबरदस्ती तीन काले कानून लगाए गए, किसानों ने एक साल आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनसे वादा किया कि देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानून का दर्जा देंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ।  देश के छात्रों की आवाज को देशद्रोही-आतंकवादी कहकर कुचला जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार नौजवान सड़कों पर लठियों से पीट जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में मजदूर दयनीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने असेंबली में बम इसलिए फेंका था कि मजदूरों के खिलाफ सेफ्टी बिल लाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि आज मजदूरों के सारे कानून और अधिकारों को खत्म कर केवल चार कानून में समेट दिया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गए, वहां-वहां अडानी का साम्राज्य विकसित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अडानी ने अपनी फर्जी कंपनियों के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था पर गहरी चोट की है।
उन्होंने कहा कि अडानी के कारण स्टेट बैंक और एलआईसी की हालत दयनीय हो गई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार अदानी की जांच करने के बजाय क्लीन चिट देकर मौन साध गई है। उन्हेांने कहा कि अडानी की कोई जांच नहीं की जा रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रहते काभी भी जांच नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे, उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अडानी की जांच करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश आजादी के 76 वर्ष पूरा करने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए आजादी की लड़ाई में हमारे महान शहीद हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि जिस दिन हमारा देश आजाद होगा, उन्होंने कहा कि उसके बाद अशिक्षा दूर होगी और भारत एक शिक्षित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को अपने इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।  उन्होंने कहा कि नौजवानों को भरपूर रोजगार मिलेगा, किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि 75 वर्ष बीतने के बाद आज देश के जो हालात हैं उनके मध्य नजर लोगों का यह सपना पूरा नहीं हो पाया है और मोदी के रहते यह सपना कतई पूरा नहीं हो सकता है। 
उन्होंने कहा कि देश पर जब अंग्रेजों की हुकूमत थी, उस समय अंग्रेजों के खिलाफ कोई पर्चा नहीं बांट सकता था, पेपर नहीं निकाल सकता था। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के रणबांकुरे वीरों की आवाज को कुचलने के लिए उस समय अंग्रेजों ने जो कानून बनाए थे आज फिर उस कानून का सहारा लेकर देश की जनता की आवाज को कुचला जा रहा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा हमें भी ताकत दे कि हम इस तानाशाही सरकार से लड़ सके और देश की विरासत को बचाने में कामयाब हो। इस अवसर पर पार्टी के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY