आप कार्यकर्ताओं ने राजधानी में लगाये मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर

0
137

देहरादून(नगर संवाददाता)। आप आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी केन्द्र सरकार के सौतेले व्यवहार के खिलाफ राजधानी में भी मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर चस्पा किये और अपना विरोध दर्ज किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि दिल्ली के अंदर “मोदी हटाओ, देश बचाओ” का पोस्टर लगा तो हुकूमत थर्रा गई है और दिल्ली पुलिस को हथियार बनाकर 138 लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के राज में भी कभी एक पोस्टर और एक पर्चे के लिए 138 एफआईआर नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस दमनकारी व्यवहार के खिलाफ आज देश के कोने-कोने में “मोदी हटाओ, देश बचाओ” का पोस्टर लगाये जा रहे है। 
उन्होंने कहा कि हम तुम्हारी एफआईआर से  पुलिस और जेल से डरने और झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब चप्पे-चप्पे पर ‘मोदी हटाओ, देश बचाओÓ के पोस्टर लगेंगें, तुम्हारी जेलें भर जाएगी। उन्होंने कहा कि मगर मां भारती को बचाने के लिए सीना और हाथ कम नहीं होंगे। इस अवसर पर गढवाल मीडिया प्रभारी रविन्द्र आनंद ने कहा है कि केन्द्र सरकार की तानाशाही का पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार विपक्ष का उत्पीडऩ कर रही है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से निकलकर मुख्य मार्ग पर मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर चस्पा किए। इस दौरान संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष डाक्टर आर पी रतूड़ी उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया प्रवक्ता रविंद्र आनंद, कमलेश रमन ,युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन जोशी ,सीपी सिंह, सुरेश सैनी ,प्यारा सिंह, अशोक सेमवाल, विपिन नेगी, सुशील सैनी, इकबाल राव आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY