रायपुर रोड़ पर दुकानों पर चली जेसीबी

0
149

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश की अस्थाई राजधानी देहरादून के मुख्य मार्गो पर हुए अतिक्रमण को लेकर राज्य सरकार पूरी तरीके से सख्त दिखाई दे रही है और रायपुर रोड पर सड़क चौडीकरण के लिए पुलिस प्रशासन, नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दुकानों पर व्यापारियों के विरोध के बीच जेसीबी चलाकर उन्हें तोड दिया।
यहां प्रदेश की स्थाई राजधानी देहरादून में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश की अस्थाई राजधानी देहरादून के रायपुर रोड में रिस्पना पुल से आगे किये गये अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की गई और जसमें पुलिस प्रशासन व नगर निगम टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का काम किया गया। इस मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
इस अवसर उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर लगातार प्रदेश की अस्थाई राजधानी देहरादून में अभियान जारी है इसके अंतर्गत आज रायपुर में यह अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा हमने अतिक्रमण अभियान शुरू करने के एक हफ्ते पहले से ही लोगों को इस विषय की सूचना दे दी थी जिसके बाद से अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्यवाही शुरू की गई है।
इस अवसर पर सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने कहा है कि पीडब्ल्यूडी नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत राजधानी देहरादून की मुख्य सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक फिर से जोगीवाला में भी संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा। वहीं दूसरी ओर दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का पुरजोर तरीके से विरोध किया।

LEAVE A REPLY