भ्रष्टों को रास नहीं आ रही पुष्कर की ईमानदारी!

0
118

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने सत्ता चलाने के लिए पारदर्शिता और स्वच्छता का पैमाना बनाकर राज्य को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में जबसे अपने कदम आगे बढा रखे हैं तबसे राज्य के अन्दर वर्षों से भ्रष्टाचार और घोटालों का खेल खेलने में माहिर रहे कुछ भ्रष्ट सफेदपोश और भ्रष्ट अफसरों को मुख्यमंत्री की ईमानदारी से सरकार चलाने की शैली रास नहीं आ रही है? मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार पर बडा चोट करना उन भ्रष्टतंत्र के लिए एक खतरा बना हुआ है जो वर्षों से बेखौफ होकर भ्रष्टाचार का खेल खेलने में आगे खडे हुये दिखाई देते थे?
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में भ्रष्टाचार और घोटालों पर प्रहार करने के लिए जो पैमाना बना रखा है उससे भ्रष्टतंत्र की नींद उडी हुई है और उन्हें यह दिखाई दे रहा है कि पुष्कर राज में अब उनका वो खेल नहीं पनप पायेगा जो और चंद सरकारों में वह खेलते आ रहे थे? उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार और घोटालेबाजों पर राज्य के मुख्यमंत्री ने जितना बडा प्रहार किया हुआ है उसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प ले रखा है कि राज्य में भ्रष्टाचार और घोटालेबाजों के लिए कोई जगह नहीं है और पूर्व में भी जिन्होंने भ्रष्टाचार और घोटालों का खेल खेला था उन्हें भी बेनकाब किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अल्प कार्यकाल में जिस तरह से राज्य में भ्रष्टाचार से हुई परीक्षाओं पर बडा प्रहार कर रखा है उससे भ्रष्टाचारी और नकलमाफियाओं के सिंडिकेट में हडकम्प मचा हुआ है और यही कारण है कि ऐसे भ्रष्टतंत्र को इस बात का भय होने लगा है कि कहीं उन्हें भी इस ऑपरेशन में जेल की सलाखों के पीछे न जाना पड जाये?

LEAVE A REPLY