चैम्पियन ने खाकी का किया अपमान!

0
111

पहाड के इंस्पेक्टर से कहा तेरे घर के बर्तन बिक जायेंगेः मेरी लैंड क्रूजर ढाई करोड की
विधायकों को कहा पहाड़ से पलायन कर नीचे भाग आते हैं
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन का विवादों से लम्बा नाता है। एक बार फिर कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन उस समय अपने विवादित बोल से अपने ही चक्रव्यूह में फंस गये जब उन्होंने डालनवाला थाने में जाकर वहां के प्रभारी का अपमान कर दिया और उन्हांेने जिस तरह से थाने के अन्दर हाई प्रोफाइल ड्रामा किया वह सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब चैम्पियन के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। हैरानी वाली बात है कि कुंवर प्रणव चैम्पियन ने इंस्पेक्टर को निशाने पर लेते हुए यहां तक कह दिया कि उसके घर के बर्तन बिक जायेंगे क्योंकि उसकी लैंड क्रूजर ही ढाई करोड की है। कुंवर प्रणव चैम्पियन ने जिस तरह से यह दावा किया कि उत्तराखण्ड के नेताओं ने उनके साथ हर बार नाइंसाफी की है और उनकी ही देन है कि राज्य में पर्वतीय और मैदान हो गया जबकि यहां कभी क्षेत्रवाद देखने को नहीं मिलता था। पहाड़ के विधायक जीत के बाद मैदान भाग आते हैं और यहां मकान बनाकर पहाड़ को अकेला छोड आते हैं। कुंवर प्रणव चैम्पियन का डालनवाला थाने मंे जाकर इंस्पेक्टर को शराबी बोलना और पुलिस को अपने रौब में लेने का जो खेल हुआ उससे एक बार फिर कुंवर प्रणव चैम्पियन उत्तराखण्ड में आवाम के बीच घिर गये हैं?
खानपुर के पूर्व विधायक का हमेशा से ही विवादोें का साथ रहा है और उन पर कई बार गंभीर आरोप भी लगते रहे हैं और लम्बे समय से खानपुर के विधायक उमेश कुमार को जिस तरह से वह ललकारते रहे हैं उसका जवाब भी उमेश कुमार पलटकर सोशल मीडिया पर देते आ रहे हैं। तीन दिन पूर्व कुंवर प्रणव चैम्पियन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वॉयरल हो रहा है जहां वह डालनवाला थाने में अपने लडके और गनर के साथ मौजूद दिखाई दे रहे हैं जहां वह डालनवाला थाना प्रभारी को खुली चेतावनी दे रहे हैं कि उन्होंने शराब पी रखी है और वह उनका मेडिकल कराना चाहते हैं इतना ही नहीं उन्होंने जिस तरह से थाने के पुलिस के काम में व्यवधान डाला और उनके एक वीडियो में इंस्पेक्टर को यहां तक ललकारा कि इंस्पेक्टर तुम्हारे घर के बर्तन बिक जायेंगे क्योंकि उनकी लैंड क्रूजर ही ढाई करोड की है। डालनवाला थाने में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन की इस धमकी के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गजब की बात यह है कि मीडिया के साथ रूबरू होते हुए कुंवर प्रणव चैम्पियन ने यहां तक कहा कि उनकी शक्ति ही उनकी दुश्मन बन गई है क्योंकि उत्तराखण्ड में नेताओं द्वारा उनके साथ हर बार उनकी जीत के बाद उसके साथ नइंसाफी हुई है जबकि पहाड से एक बार जीतने वाले कई विधायकों को मंत्री बनाया गया। उन्होंने यहां तक कहा कि राज्य में नेताओं की ही देन है कि उन्होंने पहाड और प्लेन बना दिया जबकि उत्तराखण्ड में क्षेत्रवाद नहीं होता था। कुंवर प्रणव चैम्पियन ने पहाड के विधायकांे को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह पहाड की जनता को झूठा सपना दिखाकर जीत जाते हैं और उसके बाद वह मैदान में आकर अपना घर बना लेते हैं और उसके बाद वह पहाड से हो रहे पलायन का दर्द देखने के लिए भी नहीं जाते। कुंवर प्रणव यहां तक दावा कर बैठे कि वह ढाई-ढाई करोड की गाडी में धुमते हैं और शौकिया चालीस लाख की पिस्टल रखते हैं तथा पंाच-पांच लाख की वह धडियां पहनते हैं। सवाल यह तैर रहे हैं कि आखिरकार कुंवर प्रणव चैम्पियन चाहे ढाई करोड की गाडी में धूमते हों या चालीस लाख का पिस्टल रखकर लाखों की धडियां पहनते हो उन्हें आखिर किसने यह ठेका दे दिया कि वह थाने में जाकर ही खाकी का अपमान करें और इंस्पेक्टर को ललकारें कि उन्होंने शराब पी रखी है और वह उनका मेडिकल कराना चाहते हैं? कुंवर प्रणव चैम्पियन ने जिस तरह से खाकी का अपमान किया और पहाड मूल के विधायकों को अपने निशाने पर लिया उससे सवाल खडे हो गये हैं कि आखिरकार क्या कुंवर प्रणव चैम्पियन की नजरों मंे नेता क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं?

LEAVE A REPLY