अपराधियों पर सीएम की सख्ती का क्या दून में दिखेगा ‘धमाल’

0
125

गैर कानूनी धंधे से सम्पत्ति अर्जित करने वालों पर कब गिरेगी बिजली
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने पुलिस वीक में सभी पुलिस अफसरांे को साफ संदेश दिया है कि राज्य में अपराधियांे पर शिकंजा कसा जाये और जिन्हांेने अपराध से सम्पत्तियां अर्जित की हैं उनकी सम्पत्तियों को सीज किया जाये। मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद अब यह देखने वाली बात होगी कि क्या राजधानी पुलिस गैर कानूनी धंधे करने वाले सिंडिकेट पर धमाल मचाने के लिए कब आगे आयेगी क्योंकि राजधानी में पुलिस के कुछ दरोगा और गैर कानूनी धंधे करने वालांे के बीच जिस तरह से एक बडा गठबंधन हो रखा है उसके चलते अब यह सवाल खडे होने तय हैं कि गैर कानूनी धंधे से सम्पत्ति अर्जित करने वालों पर राजधानी में कब बिजली गिरेगी जिससे गैर कानूनी धंधे करने वाले सिंडिकेट में एक बडी दहशत फैल सके?
आज राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने पुलिस वीक में अफसरों को साफ संदेश दिया कि राज्य के अन्दर कानून का राज दिखना चाहिए जिससे आवाम के मन में एक विश्वास पैदा हो कि सरकार के कार्यकाल में अपराधी अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पायंेगे। राजधानी में क्रिकेट, मटका सट्टे से अकूत दौलत कमाने वाले एक बडे सिंडिकेट ने अपराध से करोडो की सम्पत्ति अर्जित कर रखी है और वह जुए के अड्डे चलाकर खूब दौलत कमा रहे हैं और इस काली कमाई से उन्होंने जो दौलत का महल खडा किया हुआ है उस पर राजधानी पुलिस कब प्रहार करेगी क्योंकि आज राज्य के मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अफसरों को साफ संदेश दिया है कि अपराध से कमाई गई सभी सम्पत्तियों को सीज किया जाये।

LEAVE A REPLY