नितिन गड़करी बोले, मार्च में होगा मसूरी टनल का शिलान्यास

0
129

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकघत कर मसूरी के लिए स्वीकृत तीन किलोमीटर लम्बी टनल के शिलान्यास का समय मांगा। यह सुरंग आईटीबीपी अकादमी से प्रारंभ होकर आईएएस अकादमी तक जाएगी। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मार्च में शिलान्यास किया जायेगा।
इस अवसर पर इसके साथ ही, मंत्री जोशी ने नितिन गड़करी कि किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराते हुए कहा कि देहरादून से किमाड़ी मोटर मार्ग, जो देहरादून – मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है, को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाये जाने से देहरादून मसूरी मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि चूंकि पहाड़ों की रानी मसूरी में वर्ष भर सैलानियों का आवागमन होता है और अप्रैल से नवम्बर तक गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी यह मार्ग यात्रा रूट के तौर पर प्रयोग किया जाता है, अत: ऐसी स्थिति में देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाये जाने से सैलानियों व श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को लाभ होगा।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस मोटर मार्ग के एक छोर पर देहरादून के शिमला बाईपास चौक तक वर्तमान में एनएच है और दूसरे छारे पर मसूरी में सुरंग निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैं, जिसे एन०एच० द्वारा बनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति लगभग 3० किमी लम्बाई के देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाये जाने से यहां एक ओर देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग में यातायात सुचारू रहेगा, वहीं दूसरी ओर नई दिल्ली से देहरादून होते हुए गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा करने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंत्री को आश्वस्त किया कि मसूरी टनल का शिलान्यास इसी वर्ष मार्च माह में किया जायेगा। उन्होंने किमाड़ी मार्ग को राजमार्ग बनाए जाने पर भी कार्यवाही का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY