सरकार के मंत्रिमण्डल पर सबकी निगाहें?

0
126

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य को भ्रष्टाचार और घोटालेमुक्त करने की दिशा में बडा संकल्प ले चुके हैं लेकिन उनके मंत्रिमण्डल में जिस तरह से कुछ मंत्रियों पर बडे-बडे दाग लग रहे हैं वह कहीं न कहीं भाजपा हाईकमान के लिए भी एक चिंता का विषय जरूर होंगे क्योंकि जब उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने का विजन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दे रखा है तो भाजपा हाईकमान किसी भी सूरत में यह नहीं चाहेगा कि सरकार में किसी भी मंत्री पर कोई दाग लगे? हिमाचल और दिल्ली में हुये चुनाव में भाजपा को जीत से जिस तरह से दूर रहना पडा उसको देखते हुए अब एक बार फिर उत्तराखण्ड के अन्दर अटकले लगनी शुरू हो गई है कि शायद आने वाले चंद समय के भीतर पुष्कर सरकार के मंत्रिमण्डल में फेरबदल हो सकता है? यही कारण है कि राज्यवासियों से लेकर काफी अफसरों की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि क्या पुष्कर सरकार के मंत्रिमण्डल में कुछ कैबिनेट मंत्रियों को बदला जायेगा?
उल्लेखनीय है कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और इन चुनाव को लेकर भाजपा हाईकमान ने समूचे देश में पार्टी को बडी जीत दिलाने के लिए अभी से ही बडी रणनीति बनानी शुरू कर दी है और वह इस बात के लिए भी मंथन व ंिचतन करने में जरूर आगे आ रखे होंगे कि देश में जहां भी भाजपा की सरकारें हैं वहां की सरकार में किसी भी मंत्री पर कोई दाग न लग पाये? उत्तराखण्ड पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबसे बडी आस्था है और वह उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने के लिए जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अभेद आशीर्वाद देकर उन्हें राज्य को आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने का जिम्मा सौंपे हुये है ंउसको देखते हुए मुख्यमंत्री राज्य के अन्दर विकास को आगे बढा रहे हैं। हालांकि राज्य में मुख्यमंत्री पर तो आज तक कोई उंगली नहीं उठी लेकिन उनके मंत्रिमण्डल के कुछ मंत्रियों पर बार-बार भ्रष्टाचार और घोटालों के दाग लग रहे हैं और उन्हें मंत्रिमण्डल से हटाये जाने का भी शोर कांग्रेस मचा रही है उसको देखते हुए यह सवाल खडे हो रहे हैं कि क्या आने वाले चंद दिनों में पुष्कर सरकार के मंत्रिमण्डल में फेरबदल होगा?

LEAVE A REPLY