सड़कों पर दौड़ते ओवरलोड खनन से भरे वाहन

0
118

विकासनगर (मनोज सैनी)। प्रशासन द्वारा देहरादून जिले की विकासनगर तहसील क्षेत्र में पडऩे वाली यमुना नदी पर खनन पट्टे आवंटित किए गए हैं। श्चश्चद्र्मं द्दस् द्घस्र द्ब5’द्मद्मद्यह्व 8द्मद्भद्म 1द्मशड्डद्घङ्कह्म् पट्टे से ओवरलोड खनन भरकर ट्रैक्टर ट्रॉलियां सड़कों पर दौड़ती साथ देखी जा सकती है। मगर आलम यह है कि तहसील व पुलिस प्रशासन को यह ट्रैक्टर ट्रालियां दिखाई नहीं देती। क्या प्रशासन द्वारा किसी बड़े हादसा होने का इंतजार किया जा रहा है?
पछवादून में जहां एक ओर अवैध खनन किए जाने की खबरें आम बात हो गई है, तो वहीं दूसरी ओर खनन से भरे ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ते देखे जा सकते हैं। विकासनगर द्गह्यड्ड 1द्मशड्डद्घङ्कह्म् [द्मह्वह्व स्रह्य पट्टे पर तो आलम यह है कि वहां से खनन लेकर निकलने वाला हर वाहन ओवरलोड बिना किसी रोक-टोक के सड़कों पर दौड़ता आसानी से मिल जाएगा। तहसील व पुलिस प्रशासन द्वारा चालान करने की कार्यवाही करते हुए अवैध खनन एवं खनन से भरे ओवरलोड वाहनों के इक्का-दुक्का चालान तक ही सीमित है। विकासनगर के बाजार व गलियों में दौडऩे वाले अवैध खनन से भरे वाहन किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। बावजूद इसके तहसील प्रशासन हो या फिर पुलिस प्रशासन सभी ने इस और अपनी आंखें बंद कर रखी है। जिले में बैठे उच्च अधिकारियों को चाहिए कि वह स्वयं खनन से भरे ओवरलोड वाहनों की जांच करवाने के साथ ही ऐसे वाहनों पर कार्यवाही करें, ताकि विकासनगर की आम जनता को सड़क पर दौड़ते इन ओवरलोड वाहनों की चपेट में आने से बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY