कप्तान के एक्शन से बारह घंटे में चोरी का खुलासा

0
127

नैनीताल(संवाददाता)। रामनगर इलाके में एक घर से लाखों रूपये चोरी करने का मामला जैसे ही पुलिस कप्तान के सामने आया तो उन्होंने तत्काल पुलिस टीम को चोरी में शामिल गैंग को पकडने के आदेश दिये जिसके बाद पुलिस टीम ने मात्र बारह घंटे के भीतर चोरी में गया सारा पैसा बरामद कर लिया जिसके बाद पुलिस कप्तान ने चोर को पकडने वाली टीम को ढाई हजार रूपये ईनाम दिया है।
पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने बताया कि मौ० अकील ने आकर रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर में घुसकर चोरों ने अलमारी का ताला तोडकर उसमें से एक लाख अस्सी हजार रूपये चोरी कर लिये हैं। चोरी का घटना का पता चलते ही पुलिस कप्तान ने रामनगर प्रभारी को तत्काल चोरी में शामिल गैंग को दबोचने के आदेश दिये। पुलिस कप्तान के आदेश के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और अपने मुखबीरों से जानकारी लेने के बाद रामनगर निवासी अरमान को दबोच लिया और उससे जब पूछताछ की तो उसने चोरी में अपना हाथ होना कबूला तथा उसके कब्जे से चोरी के एक लाख अस्सी हजार बरामद कर लिये। मात्र बारह घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रूपये ईनाम दिया है।
उधर पुलिस कप्तान द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन में रामनगर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गैस गोदाम पुलिस के पास रामनगर निवासी आजम व समीर खान को दबोचा गया जिनके कब्जे से स्मैक बरामद की हैं वहीं रामनगर निवासी मुरसलीन को जब पुलिस टीम ने पकडा तो उसके पास से नशे के इंजेक्शन बरामद किये। पुलिस कप्तान का कहना है कि जनपद में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन ऐसा ही चलता रहेगा।

LEAVE A REPLY