सीएम साहब प्रणव को दिला दो जेड प्लस सुरक्षा

0
152

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड की खानपुर विधानसभा में जीत का परचम लहरा चुके वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार भले ही विधायक बन चुके हों लेकिन उनके और कुंवर प्रणव चैम्पियन के बीच आरोप-प्रत्यारोप और वॉकयुद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है? पूर्व विधायक की गाडी पर कथित हमले को लेकर एक बार फिर राजनीति तेज हो गई है जहां पूर्व विधायक की पत्नी ने डालनवाला थाने में इस हमले को लेकर खानपुर के विधायक और दो पर आरोप लगाकर अपनी और परिवार की सुरक्षा बढाये जाने की मांग की है तो वहीं खानपुर के विधायक ने भी मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह पूर्व विधायक और उनके परिवार को जेड प्लस की सुरक्षा देने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री को लिख दें जिससे कि उन पर जो बार-बार कथित हमलों को लेकर आरोप लगते आ रहे हैं वह बंद हो जायें।
उल्लेखनीय है कि चंद दिन पूर्व आयुष गौड ने राजपुर थाने में अपने ऊपर हुये कथित हमले का मुकदमा दर्ज कराया था और यह कहा था कि वह उमेश कुमार के मामले में गवाह हैं और उन पर जिस तरह से हमला हुआ है उससे उनकी सुरक्षा बढाई जाये। हालांकि आयुष गौड पर हुये फिल्मी हमले का सच उस समय बाहर आ गया जब पता चला कि एक कैफे में पैसे न देने के लिए आयुष गौड ने कैफे कर्मचारी और उनकी महिला साथियों के साथ अभद्रता, अश्लीलता और उन्हें मार देने की धमकी दी थी। आयुष गौड का फिल्मी ड्रामा खुद में ही उसके लिए जी का जंजाल बन गया क्योंकि उमेश कुमार ने राजधानी के पुलिस कप्तान से इस मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग की थी और कहा था कि जांच से पता चल जायेगा कि हमले का असली राज क्या है। अभी यह मामला शांत हुआ भी नहीं था कि गुरूवार की रात डालनवाला इलाके में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन की कार और एक अन्य कार के बीच टक्कर के मामले में नया मोड आया कि इस दुर्घटना को कुंवर प्रणव की पत्नी ने साजिश बताया और खानपुर विधायक उमेश कुमार से पूरे परिवार को जान का खतरा बताया और अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की।
वहीं खानपुर के विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि वह आयुष गौड और कुंवर प्रणव चैम्पियन को सुरक्षा दिला दें और प्रणव की सुरक्षा जेड प्लस करायें जिसके चलते वह खुद संस्तुति कर देंगे क्योंकि कुंवर प्रणव चैम्पियन को बार-बार उनसे खतरा दिखाई देता है। उमेश कुमार ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि ड्ढह्वस्रद्ध यह हालत हो गई है कि इसे सोते-जागते उमेश कुमार दिखता है अब इनकी कार के आगे बिल्ली भी आ जायेगी तो उसका जिम्मेदार भी उमेश कुमार होगा? उमेश कुमार ने अपने फेसबुक पर काफी आक्रामक होकर जो शब्द लिखे हैं उससे यही आशंकायें प्रबल हो रही हैं कि आने वाले दिनों में कुंवर प्रणव चैम्पियन और उमेश कुमार के बीच का यह वॉकयुद्ध ऐसे ही सम्भवत: चलता रहेगा?

LEAVE A REPLY