गडोली-राजगढ़ी सड़क पर घटिया डामरीकरण पर भड़के प्रधान

0
133

भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन उत्तरकाशी जनपद
उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। उत्तरकाशी जनपद भ्रष्टाचार के लिए प्रयोगशाला बन गई है। यहां राज्य बनने के 22 साल बाद भी डॉक्टर और शिक्षक पहाड़ चढऩे को तैयार नहीं है और इंजीनियर उत्तरकाशी छोडऩे को तैयार नहीं है। यही वजह रही कि उत्तरकाशी जनपद इंजीनियरों के लिए स्वर्ग है। जिले में दर्जनों सड़कें ऐसी हैं जो भ्रष्टाचार की भेंट चल रही है यहां के चुनिंदा ठेकेदारों, छुटभैय्ए नेताओं और इंजीनियरों का गठजोड़ पूरे जनपद के विकास के धन को हजम कर रहे हैं।
प्रखंड नौगांव के अंतर्गत गंडोली -राजगढी मोटर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण की गुणवत्ता पर क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाए हैं। धराली प्रधान श्रीमती सुवित्रा चौहान ने घटीया डामरीकरण का कार्य रुकवाते एवं लोक निर्माण विभाग कार्यालय में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी हैं। उन्होंने ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को पत्र भेजकर डामरीकरण कार्य में सुधार न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बता दें कि बनाल पट्टी के गडोली से राजगढ़ी तक लोक निर्माण विभाग बड़कोट द्वारा नियमों को ठेंगा दिखा कर ठेकेद मनमर्जी से रात्रि को डामरीकरण कार्य कर जबकि आज कल 5 डिग्री से निचे पारा गिर जाता है जबकि की 16 डिग्री से निचे डामरीकरण का कार्य नहीं किया जाता है।
सामाजिक कार्यकर्ता विजय रावत ने बताया कि ठेकेदार और विभाग की मिली भगत से सरकार धनराशि को ठिकाना लगाया जा रहा है धरातल पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है डामरीकरण कार्य करते ही उखडऩा भी शुरू हो गया है। आरोप है कि एक तरफ डामर बिछाया जा रहा है, वहीं वाहन चलने के साथ ही डामर उखड़ रहा है। ऐसे में मार्ग पर डामरीकरण करने का कोई लाभ नहीं है। उनका कहना है कि वर्तमान में बिछाया जा रहा डामर एक बरसात भी नहीं झेल पाएगा। मार्ग पर केवल खानापूर्ति के लिए ही डामरीकरण किया जा रहा है। उधर लोनिवि बड़कोट अधिशासी अभियंता से दूर भाषा पर संपर्क किरने की कोशिश की लेकिन फोन रिसीव नहीं किया कार्यालय सूत्रों की माने तो अधिशासी अभियंता इन दोनों छुट्टी पर हैं।

LEAVE A REPLY