सड़क हादसे में पांच की मौत

0
143

ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। धरासू- यमुनोत्री राजमार्ग मार्ग में ब्रह्मखाल के नजदीक एक कार दुर्घटना की सूचना है। आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार कार में 6 लोग सवार थे जिनमें 5 की मौत की खबर है। जब कि एक गंभीर घायल बताया गया है।रेस्क्यू टीम मौके पर है। घटना शनिवार साढ़े 12 बजे की है जब यूके 1० ए-०571 उत्तरकाशी आ रही थी तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गई और 4०० मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
बताया जा रहा कि वाहन उतरकाशी से पुरोला को जा रहा था। ओल्या गांव के लोग जब अंतिम संस्कार में जा रहे थे तो रास्ते उन्हे गहरी खाई से धूल उडती दिखी वाहन रोकने पर गहरी खाई से चीख पुकार सूनाई दी और वाहन गिरा दिखाई दिया लोग खाई मे उतरे और बचाव मे जुट गये उन्होने एक घायल महिला को 1०8 सेवा ब्रह्मखाल अस्पताल पंहुचाया। खबर लिखे जाने तक किसी की सिनाख्त नही हो पाई है।
स्थानीय लोगो के सहयोग से बचाव अभियान चलाया गया मगर पांच किलोमीटर की दूरी पर पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी समय पर घटना स्थल नही पंहुचे। हांलाकि कुछ देर बाद थानाध्यक्ष धरासू ऋतुराज पुलिस दल के साथ घटना स्थल पंहुचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। कयास लगाये जा रहे है कि चालक को नींद की झपकी आ गई और वह अनयत्रित होकर वाहध गहरी खाई मे जा गिरा।

LEAVE A REPLY