धर्मांतरण पर सख्त कानून बनायेगी सरकार

0
132

चपावत(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्राकृतिक चिकित्सा प्राण वायु है। उन्होंने कहा कि जीवन के जितने भी सुख है उनमें पहला, दूसरा, तीसरा समेत हर सुख निरोगी काया है। उन्होंने कहा कि कुछ भी करने से पहले अपने को निरोग रखें।
उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही देन है कि आज पूरा विश्व योग कर रहा है। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद और प्रकृति के संरक्षण की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में एक नहीं तीन वैक्सीन आई और लोगों को लग गई। उन्होंने कहा कि यही नहीं पूरे विश्व को उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी का गठन कर ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने जो वादा किया उसे जल्द लागू कर संकल्प पूरा करूंगा। यह मां गंगा, जमुना, शारदा का प्रदेश है। उन्होंने कहा कि हमने अन्य प्रदेशों से भी अपेक्षा की थी अन्य सरकार इसे लागू करें।
उन्होंने कहा कि फिलहाल सामान नागरिक संहिता को गुजरात और हिमाचल प्रदेश ने लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द सरकार धर्मांतरण पर कानून बनकर जल्द लागू करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की सबसे बड़ी पूंजी शिक्षा है। उन्होंने कहा कि इसलिए हमने प्रतियोगी परीक्षाओं में जितनी भी गड़बडिय़ां सामने आईं उस पर कार्यवाही कर आरोपितों को जेल भेजा और लोक सेवा आयोग को परीक्षा कराने को दे दिया। जिसमें भर्तियां चालू हो गईं। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक सात हजार पद भर दिए जाएंगें।

LEAVE A REPLY