टिकैत बोले: उमेश लड रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई

0
124

रूडकी(रियाज कुरैशी)। खानपुर के विधायक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जिस तरह से अपनी आवाज बुलंद कर रखी है उससे राज्यवासियों के मन में एक आशा की किरण है कि उनकी आवाज एक निर्दलीय विधायक बुलंदी से उठा रहा है। वहीं आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने विधायक से उनके रूडकी आवास पर मुलाकात की और कहा कि जिस तरह से वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई लड रहे हैं वह उत्तराखण्ड के लिए एक गर्व की बात है। खानपुर विधायक की जिस तरह से टिकैत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई लडने पर उन्हें बधाई दी उससे साफ दिखाई दे रहा है कि उमेश कुमार का राजनीतिक वजूद किस तरह से ऊचाईयों पर है।
वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड के सर्वाधिक विधायक खानपुर उमेश कुमार के रुड़की गंग नहर किनारे आवास पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचे और उन्होंने उमेश कुमार को रुड़की आवास में गृह प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दी।
चौधरी राकेश टिकैत ने और उमेश कुमार के साथ कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। राकेश टिकैत ने कहा कि उमेश कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं जबकि उत्तराखंड में ज्यादातर विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त है वह जनता की आवाज नहीं उठा रहे है विधायकों को खुलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना बोलना चाहिए और लड़ाई लडऩी चाहिए जैसे कि उमेश कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है । राकेश टिकैत ने कहा है कि उत्तराखंड में खासकर पहाड़ी क्षेत्र में किसानों का बुरा हाल है सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चौधरी राकेश टिकैत ने कहा है कि हम गैरराजनीतिक दल हैं लेकिन यही मैसेज देना चाहता हूं किसानों को कि संगठित होकर रहे संगठन में ही ताकत है । देश मे विपक्ष कमजोर है। अगर विपक्ष कमजोर रहेगा तो देश मे तानाशाह पैदा होंगे । इसलिए विपक्ष को मजबूत होना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY