उत्तरकाशी(संवाददाता)। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने विधायक बनने के बाद मीडिया पहले बार रूबरू हुए। उन्होंने अपने छह माह से अधिक कार्यकाल का ब्यौरा प्रेस के सामने रखा। लोक निर्माण विभाग के अथिति गृह में पत्रकारों से मुखातिब हुए। विधायक ने कहा गांव की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है। एक नए विजन के अनुरूप कार्य करने का प्रयास किए जा रहा है। जो आने वाले समय मे धरातल में दिखेगा। अपने छह माह से अधिक के कार्यकाल के दौरान अपनी प्राथमिकता एवं उपलब्धियां मीडिया को गिनाई। विधायक बोले जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए दयारा बुग्याल और कुटेटी (वर्णावत) पर्वत को रोपवे से जोडऩे के लिए प्रयास किए गए है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में विधायक ने कहा कि उत्तरकाशी के डायलिसिस के मरीजों को देहरादून जाना पड़ता था। जिससे यहां की गरीब जनता को आर्थिकी का अधिक भार पड़ता था। हमने जिला अस्पताल उत्तरकाशी में डायलिसिस मशीन स्थापितकरने का निर्णय लिया। आज यहां के मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है।
विधायक ने जनपद में युवाओं में समेक के बढ़ते नशे के प्रचलन की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए है। पुलिस द्वारा चार सौ से अधिक नशे की लत में आएं लोगों को चिन्हित किया है। गंगोत्री विधानसभा के सड़क से वंचित गांव को सड़क से जोडऩे के साथ ही अन्य सड़कों को भी दुरुस्त किया जा रहा है धनारी-अठाली-चामकोट सड़क मार्ग के लिए 6० करोड़ का स्टीमेट तैयार किया गया है। जोशियाड़ा मोटर पुल, पिलंग गाड़ पुल एवं ऊपरीकोट सड़क मार्ग सहित जितनी भी अन्य सड़क मार्ग की आवश्यकता है उन पर दिन-रात काम किया जा रहा है। गांव की सिचाईं नहरों,पेयजल लाइन,टैंक,जैसे कार्यों को प्राथमिकता के तहत किए जाएंगे। गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाई गई और आगे भी निरन्तर गरीब लोगों की मदद की जाएगी। विधायक ने कहा कि उत्तरकाशी जनपद के लिए क्या अच्छा हो सकता है,और क्या करने की जरूरत है इसके लिए प्रबुद्धजनों,होटल एसोसिएशन, पर्यटन कारोबारियों सहित जनपद के अन्य लोगों के सुझाव लिए गए है और उन पर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। जनपद मुख्यालय में पार्किंग की बड़ी समस्या रही है। बस अड्डे में पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान जिला मुख्यालय के सड़क मार्ग पर जाम न लगें इस हेतु सब्जी मंडी को भी अन्यंत्र स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है,जिस पर काम किया जा रहा है। इस दौरान जिला महामंत्री हरीश डंगवाल,मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा,व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, राजीव बहुगुणा, कैनया रमोला सहित अन्य उपस्थित रहे।