सशक्त सीएम का उज्जवल भविष्य ने किया राजतिलक

0
162

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड को अब लगने लगा है कि राज्य को सुरक्षित रखने वाला मुखिया एक लम्बे अर्से तक के लिए मिल गया है जो अपने विजन से उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में दिन-रात काम कर रहा है। बाइस साल बाद उत्तराखण्ड को पुष्कर के रूप में एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जिसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान ही दिखाई देती है और वह कभी भी द्वेष भावना की राजनीति करते हुए नहीं दिखाई दिये यही कारण है कि विपक्ष के काफी नेता भी पुष्कर सिंह धामी की राजनीतिक अंदाज के कायल हो रखे हैं। पिथौरागढ मंे जब एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पहुंचे तो सशक्त मुख्यमंत्री का उज्जवल भविष्य ने आगे आकर राजतिलक किया उसे देखकर वहां मौजूद सैकडों लोग मन में यही विचार कर रहे थे कि जब राज्य का उज्जवल भविष्य एक सशक्त मुख्यमंत्री का राजतिलक कर रहा है तो उससे अंदाजा लगा लेना चाहिए कि मुख्यमंत्री को अभेद रखने के लिए उज्जवल भविष्य से लेकर मातृ शक्ति उन्हें आशीर्वाद का कितना बडा तोहफा दे रहे हैं।
अपने हसमुख चेहरे से सबको अपनी ओर खिंचने की कला में माहिर हो चुके राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की जनता को जिस तरह से भरोसा दिलाया है कि उन्हें वह एक नया उत्तराखण्ड देंगे और उनके साथ कोई भी भ्रष्टाचार का खेल नहीं खेल पायेगा क्योंकि उनका साफ विजन है कि राज्य को भ्रष्टाचार और घोटालेमुक्त किया जायेगा। पिथौरागढ में एक कार्यक्रम मंे भाग लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब वहां पहुंचे तो कार्यक्रम मंे उनका स्वागत करने के लिए उज्जवल भविष्य उनके सामने खडा था और हाथ में थाली लेकर जिस तरह से उज्जवल भविष्य ने राज्य के सशक्त मुख्यमंत्री का राजतिलक करते हुए उनके माथे पर चावल के दाने लगाते हुए उन्हें अपना रक्षक मानकर उनका स्वागत किया वह दृश्य देखने में ही अलौकिक नजर आ रहा था। जहां उज्जवल भविष्य पुष्कर सिंह धामी का दिल से राजतिलक कर रहा था तो वहंी एक मासूम हाथ में शंख लेकर उसे बजा रहा था और कार्यक्रम में आये लोगों को अपने शंख की ध्वनि से यह संदेश दे रहा था कि प्रदेश का रखवाला उनके बीच आया है। देश का उज्जवल भविष्य जब राज्य के सशक्त मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी का राजतिलक कर रहा था तो वह मुख्यमंत्री को अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें अपनी आशावादी आंखों से निहार रहा था कि जब वह बडा हो तो उसे उसके सपनों का राज्य मिले जहां न कहीं भ्रष्टाचार का नाम हो और न ही कहीं घोटाले का शोर मच रहा हो। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का व्यक्तित्व देखकर राज्य के लोग उन्हें उत्तराखण्ड का हृदय सम्राट मान चुके हैं और पुष्कर ंिसंह धामी ही राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गये हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में सबके साथ एक जैसा न्याय करने का पैमाना तय किया हुुआ है और इसकी झलक उस समय भी देखने को मिल गई थी जब यूकेएसएसएससी घोटाले में उत्तरकाशी से भाजपा के जिला पंचायत सदस्य की भ्रष्टाचार मंे गिरफ्तारी हुई तो उनके खिलाफ भी वही पैमाना तय किया गया जो इस घोटाले में और गुनाहगारों के लिए पुलिस ने किया था।

LEAVE A REPLY