भूकम्प के तेज झटकों से थर्राई उत्तरकाशी

0
143

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। रविवार सुबह उत्तरकाशी जिला भूकंप के तेज झटकों से थिर-थिर कर कांप उठा। छुट्टी के दिन लोग अपने घरों में थे तभी अचानक 8:33 पर में भूकंप के तीव्र झटके आ गये जिससे लोग अपने घरों से बहार निकल आये। हालांकि किसी प्रकार की जानमाल के नुकसान की खबर नहीं।
इधर डीएम अभिषेक रुहेला ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र से सभी तहसीलों से जानमाल के नुकसान की सूचना लेने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान तक कहीं से जान माल की सूचना प्राप्त नही हुई है। सभी तहसीलों से सूचना ली जा रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली,रुद्रप्रयाग में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। लोग घरों से बाहर निकल आये। इधर भूकंप से फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भी भूकंप के झटके महसूस किए गये। रिक्टर पैमाना पर 4.5 मापा गया है।

LEAVE A REPLY