तो हिमाचल चुनाव में भी ‘करिश्माÓ दिखायेंगे धामी

0
147

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा से खफा दिख रही जनता को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सौम्य रूप के बंधन में ऐसा बंधा था कि बाइस सालों से सरकार वापसी को लेकर चला आ रहा मिथक उन्होंने तोड दिया था और भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार का तोहफा उनकी झोली में डालकर अपनी स्वच्छ राजनीति से भाजपा के दिग्गज नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर लिया था। भाजपा हाईकमान ने हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को मैदान में उतारा है और उनका पहला दौरा ही यह दिखा गया कि हिमाचल में भी जनता किस तरह से उनकी कायल है। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने जिस अंदाज में चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया और देश के प्रधानमंत्री के विजन को आवाम के सामने रखा उससे अब यह आवाज उठ रही है कि क्या हिमाचल चुनाव में भी पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड में हुये विधानसभा की तरह करिश्मा कर एक बार फिर भाजपा को सत्ता का सुख दिलायेंगे?
उत्तराखण्ड से लगते हिमाचल राज्य में विधानसभा चुनाव इन दिनों अपनी चरम सीमा पर है और भाजपा हाईकमान ने हिमाचल चुनाव में प्रचार का जिम्मा उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा है और उन्होंने भी अपनी टीम के कुछ पदाधिकारियों को हिमाचल चुनाव में प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंप रखी है। पुष्कर ंिसह धामी ने हिमाचल में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर जिस अंदाज में रैलियां की उसे देखकर रैली में आये लोग भी उनके सम्बोधन के कायल हो गये और ऐसी सम्भावना जताई जा रही है कि भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विशेष रूप से हिमाचल चुनाव में भाजपा का कमल खिलाने की एक बडी जिम्मेदारी सौंपी है जिससे यह कयास लगने शुरू हो गये हैं कि उत्तराखण्ड की तर्ज पर क्या पुष्कर सिंह धामी हिमाचल में भी एक बडा करिश्मा करेंगे।

LEAVE A REPLY