जयकारों के उद्घोष से गूंजा यमुनोत्री धाम

0
297

उत्तरकाशी(संवाददाता)। भैयादूज पावन पर्व पर आज अपराह्न बारह बजकर नौ मिनट पर यमुना के उद्गम स्थल स्थित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध धाम यमुनोत्री के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए। कपाट बंद होने से पूर्व यमुनोत्री धाम जयकारों के उद्घोष से गंूजा और लोगों ने वहां प्रार्थना की कि उत्तराखण्ड को सभी दैवीय आपदाओं से बचाया जाये।
पुलिस सुरक्षा के साथ यमुनोत्री से पतित पावनी मां यमुना की डोली ढोल-दमाऊ के साथ शनिदेव महाराज की अगुवाई में खरसाली(खुशीम_) गांव के लिए रवाना हुई। शीतकाल में श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन व पूजा-अर्चना शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेगें। आपको बताते चले कि इस वर्ष लगभग 4.86 लाख श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम पर दर्शन किये। चारधाम यात्रा-22 के दौरान करीब 11 लाख श्रद्धालुओं द्वारा यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन किये गये।

LEAVE A REPLY