माणा के ग्रामीणों को प्रभावित कर गये प्रधानमंत्री

0
127

देहरादून( क्रान्ति भट्ट)। मान्यताओं के अनुसार बद्रीनाथ के निकट माणा ( मणिभद्र पुर) में हजारों वर्ष पूर्व वेद ब्यास ने वेद , पुराणों की रचना की। उसी ब्यास गुफा के निकट माणा की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भोज पत्र पर हाथों से लिखे महाभारत के श्लोकों की सुंदर रचना तोहफे में भेंट की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस अनुपम भेंट से गदगद दिखे। शुक्रवार को बदरीनाथ में भगवान बदरी विशाल के दर्शन के बाद भारत के सीमांत गांव माणा में स्थानीय ग्रामीणों से हुई मुलाकात और बात ग्रामीणों , महिला मंगल दलों और महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रभावित कर गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माणा के ग्रामीणों को अविस्मरणीय बताते हुये माणा की वन सरपंच बीना बडवाल कहीं हैं कि प्रधानमंत्री मोदी से माणा से लोगों की आत्मीयता से बात और मुलाकात अवस्मरणीय हो गई। वो कहतीं हैं ग्रामीणों ने सोचा था कि काश वे कभी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलते। पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं उनसे उनके गांव में आकर मुलाकात की। गांव वालों । महिला स्वयं सहायता समूहों से बात की । उनके कार्यों को सराहा और हमें प्रोत्साहित किया। यह नि:संदेह कभी न भूलने वाला क्षण था। जो सदैव याद रहेगा। हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भोज पत्र पर लिखे महाभारत के श्लोकों की हस्त लिखित रचना भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे आत्मीयता से स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बदरी विशाल की पूजा अर्चना में चांदी का छत्र और रजत कमल भेंट किया। यह जानकारी देते हुए बदरी नाथ मंदिर के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से पूजा अर्चना में यह भेंट की गई।

LEAVE A REPLY