हेलीकॉप्टर क्रैश में सात की मौत

0
149

बाबा केदारनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे श्रद्धालु
मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के दिये आदेश
देहरादून(संवाददाता)। बाबा केदारनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा हेलीकॉप्टर कुछ उडान भरा ही था कि वह देव दर्शनी (गरूड चट्टी) में जमीन पर जा गिरा और आग का गोला बनकर वह फट गया। धुंध में हुये इस हेलीकाप्टर हादसे की खबर से सरकार से लेकर सिस्टम के हाथ पांव फूल गये और वहां हो रही बरसात और कुछ बर्फवारी के बीच शुरूआती दौर में घटना स्थल पर पहुंचने में सिस्टम को काफी परेशानी हुई लेकिन जैसे ही मौसम साफ हुआ तो उसके बाद एसडीआरएफ और पुलिस दल ने बचाव व राहत के लिए अपना ऑपरेशन शुरू किया लेकिन कुछ शव इधर उधर झुलसे हुए पडे हुये थे जिसके बाद उनकी पहचान का मिशन शुरू हुआ तो पता चला कि इस हादसे में छह श्रद्धालुओं और एक पायलेट की मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिये। मृतक श्रद्धालु गुजरात और तमिलनाडु के रहने वाले हैं जबकि पायलेट महाराष्ट्र का रहने वाला था।
उत्तराखंड में आज बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ धाम में सुबह करीब 11 बजकर 36 मिनट पर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। हादसा केदारनाथ से वापस लौटते समय गरुड़चट्टी के पास हुआ। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई है। कोहरे में उड़ान भरना दुर्घटना की वजह बताई जा रही है। हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई है। हेलीकॉप्टर में बैठे यात्री दक्षिण भारत के बताए जा रहे हैं। वहीं अगले आदेश तक केदारनाथ में हेली सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। केदारनाथ में अभी भी मौसम खराब है। यहां बर्फबारी हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर दुर्घटना केदारनाथ से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर नंदी के पास हुई है। हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी-गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। रेस्क्यू में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल बताया कि केदारनाथ से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। लिंचोली से टीम पहुंच रही है। इस घटना में राहत बचाव के लिए टीमें लग गई हैं। बताया जा रहा है कि केदारनाथ में घना कोहरा लगा हुआ है। इसी कारण हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना पर दुख जताया है।

मृतकों का विवरण
1. अनिल सिंह पायलेट 57 वर्ष निवासी महाराष्ट्र
2. पूर्वा रामानुज उम्र 26 वर्ष निवासी गुजरात
3. क्रुती ब्राड उम्र 30 वर्ष निवासी गुजरात
4. उवी ब्राड उम्र 25 वर्ष निवासी गुजरात
5. सुजाता उम्र 55 वर्ष निवासी तमिलनाडु
6. प्रेम कुमार 63 वर्ष निवासी तमिलनाडु
7. कला 60 वर्ष निवासी तमिलनाडु

LEAVE A REPLY