गढ़वाल ब्यूरो(चिरंजीव सेमवाल)। एम्स में पोस्टमार्टम के बाद देर रात अंकिता का शव श्रीनगर पहुंचा। अंतिम संस्कार रविवार को होना था लेकिन अंकिता के परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट जारी की जाए। इस मामले में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फाइनल रिपोर्ट सोमवार तक आने की बात कर रहे हैं। इस बात को लेकर लोगों में गुस्सा है और श्रीनगर में सड़क जाम कर लोग सड़क पर बैठ गए हैं। खबर है कि पहाड़ों की राजनीतिक राजधानी श्रीनगर में पौड़ी, खिर्स, कीर्तिनगर, देप्रयाग और उधर रुद्रप्रयाग तक के लोग पहुंच रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। आरोप लगाया कि सरकार ने साक्ष्य मिटाने के लिए रातोंरात ही वनंतरा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवा दिया था। अंकिता के भाई अजय भंडारी का आरोप है कि अंकिता को नदी में फेंकने से पहले उसके साथ मारपीट भी गई थी।