मंत्री के आदेश पर ब्रेक लगाकर सीएम बन गये हीरो

0
160

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस अंदाज में अब फ्रंट फुट पर आकर 2०-2० मैच की तर्ज पर सत्ता चला रहे हैं उससे साफ नजर आ रहा है कि जिस राजनेता पर भी जरा सा दाग लगेगा उसे मुख्यमंत्री अपनी रडार पर ले लेंगे? ऐसा ही कुछ उस समय देखने को मिला जब कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जर्मनी की उडान पर हवाई जहाज में सफर तय ही कर रहे थे उस समय मुख्यमंत्री ने उनके तबादला आदेश पर ब्रेक लगाकर उन्हें जोर का झटका धीरे से दिया है उससे वह राज्य में आवाम की नजरों में हीरो बन गये हैं और आवाम को साफ संदेश मिल गया है कि मुख्यमंत्री अब भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने या पराये किसी को भी सहन करने के मूड में नहीं है? उल्लेखनीय है कि अचानक मीडिया में यह सवाल तैर गये कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जर्मनी यात्रा पर जाने से ठीक पहले काफी संख्या में कुछ तबादले और कुछ को पदोन्नत करके चले गये हैं? यह चर्चाएं जब हकीकत में सामने आती दिखाई दी तो राजधानी से दूर बैठे राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्री द्वारा किये गये तबादलों की सूची का मंथन और चिंतन किया और उसके बाद उन्होंने इस सूची पर ब्रेक लगा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से मंत्री के तबादला आदेश पर ब्रेक लगाया उससे राज्य में एक बडा संदेश चला गया कि मुख्यमंत्री अब खुलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हो गये हैं और वह किसी भी विवादित तबादलों को सहन करने के मूड में नहीं हैं? मुख्यमंत्री ने जैसे ही कैबिनेट मंत्री के तबादला आदेश की सूची पर ब्रेक लगाया तो उसके बाद सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री आवाम की नजर में हीरो बन गये और यह संदेश चला गया कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धाकड अंदाज में सत्ता चलाते रहेंगे जिससे यह संदेश चला जाये कि पुष्कर सरकार में अगर किसी पर भी दाग लगेगा तो उस दाग को वह नहीं सहेंगे।

LEAVE A REPLY