पुष्कर की दहाड से घबराये ‘राजनीतिक सियार’

0
145

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में धाकड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबसे सत्ता संभाली है तबसे राज्य के कई बडे-बडे राजनेताओं को अपने राजनीतिक भविष्य पर खतरा मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है। काफी राजनेताओं को इस बात से ज्यादा भय है कि मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री के सखा हैं और उन्हें राजनीतिक शिकार बनाने का वह सामने से खतरा मोल नहीं लेना चाहते? यही कारण है कि उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक के कुछ राजनीतिक सियार शेर की तरह सत्ता चला रहे पुष्कर सिंह धामी को झुंड बनाकर उन्हें अस्थिर करने का चक्रव्यूह रचने में जुटे हुये हैं लेकिन पुष्कर सिंह धामी की दहाड से राजनीतिक सियार घबराकर अपने बिलों मंे घुस गये हैं और इन राजनीतिक सियारों के चेहरे भी बेनकाब हो चुके हैं जिसके चलते आने वाले कुछ समय में पुष्कर सिंह धामी को अस्थिर करने का चक्रव्यूह रचने वाले वो सभी राजनीतिक सियार बेनकाब हो जायेंगे जो पर्दे के पीछे से उनकी सरकार को डगमगाने का एक खतरनाक खेल खेलने के मिशन में जुटे हुये थे?
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को स्थिर मुख्यमंत्री के रूप मंे पुष्कर ंिसह धामी को सत्ता पर आसीन किया है क्योंकि राज्य के अन्दर जब भी भाजपा की सरकार सत्ता मंे आई तो उनके पूर्व मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार और घोटालों के दाग लगते रहे जिसके चलते उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक में इन पूर्व मुख्यमंत्रियों को लेकर भाजपा के कुछ बडे नेता कटघरे में खडे होते रहे लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखण्ड के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को सत्ता की कमान सौंप रखी है और उन्हें राज्य को अग्रणीय राज्य बनाने का मिशन सौंप रखा है। अपने बडे राजनेताओं की उम्मीदों पर शत-प्रतिशत खरा उतरने के लिए पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से राजनीतिक पारी की धुंआधार शुरूआत कर रखी है उससे राज्य की जनता के वह हृदय सम्राट बन चुके हैं। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभेद आशीर्वाद है इसी के चलते वह राज्य मंे भ्रष्टाचार, घोटाले व माफियाराज का अंत करने के लिए आगे बढते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की धुंआधार बेटिंग को देखकर राज्य में काफी राजनीतिक चेहरों के मन में खलबली मची हुई है और वह यह मंथन करने में जुटे हुये हैं कि पुष्कर सिंह धामी जिस तरह से राजनीति कर रहे हैं उससे उनका राजनीतिक भविष्य लम्बे युग तक उज्जवल नजर आ रहा है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर एक साल के अब तक चले कार्यकाल में कहीं पर भी एक दाग नहीं लगा है लेकिन इसके बावजूद कुछ राजनीतिक सियार झुंड बनाकर शेर की तरह सरकार चला रहे पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक शिकार करने का कुचक्र रच रहे हैं और एक साजिश के तहत उन्हें अस्थिर करने का जो तबला सोशल मीडिया पर बजाया जा रहा है वह यह बताने के लिए काफी है कि पुष्कर सिंह धामी की धाकड सत्ता चलाने की शैली से काफी सफेदपोश और मीडिया का एक सिंडिकेट उन्हें किस तरह से अस्थिर करने का कोई न कोई खेल खेल रहा है? पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार, घोटालों और माफियाराज को खत्म कर उत्तराखण्ड के अन्दर एक साफ संदेश दिया है कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचार मुक्त देश के विजन को उत्तराखण्ड में धरातल पर शत-प्रतिशत उतारने के लिए आगे आ गये है और उनका यह दंगल तब तक बंद नहीं होगा जब तक एक-एक भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछे नहीं पहुंच जायेगा। पुष्कर सिंह धामी की शेर की तरह दिखाई दे रही दहाड से वो राजनीतिक सियार घबरा गये हैं जो मुख्यमंत्री को आवाम की नजरों में निशाना बनाने का चक्रव्यूह रच रहे थे?

LEAVE A REPLY