प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की जनता के बीच एक महानायक की भूमिका में है लेकिन कुछ राजनेता ऐसे हैं जो भ्रष्टाचार को लेकर आवाम के निशाने पर हैं और जब उन पर उंगलियां उठ रही हैं तो वह आवाम के सामने अपने आपको पाक-साफ बताने का जिगरा दिखा रहे हैं जबकि साफ झलक रहा है कि कुछ राजनेताओं ने किस तरह से भाजपा सरकार में रहते हुए दौलत का किला खडा कर लिया है? अब राज्य की जनता मुख्यमंत्री को अपना महानायक मानकर उनसे यही इंसाफ मांग रही है कि जो राजनेता भ्रष्ट और दागी हैं उन पर वह प्रहार करें जिससे उन्होंने जो आदर्श राज्य बनाने का सपना देखा हुआ है वह पूरा हो सके।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक ऐसे राजनेता हैं जिन पर विपक्ष से लेकर आवाम तक कोई भी दाग नहीं लगा पाया और यही कारण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा बने हुये हैं। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जिस तरह से बिगुल बजा रखा है उससे बडे-बडे भ्रष्टाचारियों की नींद उडी हुई है। मुख्यमंत्री की सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर जिस तरह से अकूत सम्पत्ति कमाने और सरकार की जमीन को खुर्दबुर्द करने का खुला दाग लग रहा है वह सरकार की छवि पर बूरा असर डाल रहा है अब कोटद्वार से मुजबीन नैथानी ने मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर उन्हें प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ सरकारी जमीन के खुदबुर्द को लेकर जांच कराने की मांग की है ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि क्या सरकार के मुखिया अपने कैबिनेट मंत्री पर उठ रही उंगलियों को लेकर उनके खिलाफ जांच बिठाने के लिए आगे आयेंगे?