सादगी से जन्मदिन मनाकर हीरो बन गये पुष्कर

0
113

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के अन्दर भले ही सीएम को कुछ सफेदपोश और चंद मीडियाकर्मी अपने निशाने पर लेने का खेल कुछ समय पूर्व दिखा चुके हों लेकिन सीएम का जन्मदिन जिस अंदाज में राजधानी की सडकों से लेकर राज्य के कोने-कोने में मनाया गया उससे उनका रूतबा साफ देखने को मिला और पहली बार ऐसा देखने को मिला कि किसी मुख्यमंत्री के जन्मदिन को एक एतिहासिक रूप से मनाया गया हो जहां मुख्यमंत्री ने मीडिया से मुलाकात की वहीं उन्होंने दृष्टिहीन बच्चों व आईटीबीपी जवानों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर यह संदेश दे दिया कि वह राज्य के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि राज्य के एक सेवक हैं जो हमेशा जनता के बीच ही रहना पसंद करता है।
उत्तराखण्ड के इतिहास में अधिकांश पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने जन्मदिन पर अपने आपको जनता के सामने लाने के बजाए अपनों के बीच अपना जश्न मनाया लेकिन पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन को मन्दिर से लेकर आईटीबीपी, दृष्टिहीन बच्चों और मीडिया के साथ रूबरू होकर जिस अंदाज में मनाया उससे उनकी सरलता साफ झलक रही थी कि उन्हें अपने मुख्यमंत्री होने पर तिनकाभर भी अहंकार नहीं है और वह एक ही मूल मंत्र पर सत्ता चला रहे हैं कि वह राज्य के सेवक हैं और उनका काम आवाम की सेवा करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने अपने जन्मदिवस पर सबके साथ खुले मन से मुलाकात की और साफ संदेश दिया कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की दिशा में काम कर रहे हैं और उनके रहते हुए राज्य में एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बच पायेगा। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर जिस तरह से मासूम बच्चों ने उन्हें अपना खुलकर दुलार दिया और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया वह देखते ही बनता था। उत्तराखण्डवासियों को इस बात का अभिमान हो रहा है कि उन्हें पुष्कर सिंह धामी के रूप में जो मुख्यमंत्री मिला है वह सरल और खुशमिजाज से भरपूर हैं जो हर किसी इंसान की पीडा समझकर उसे अपने गले लगाने के लिए आगे आ जाते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास समूची खुफिया एजेंसियां है और उन्हें इस बात का भी इल्म है कि पुष्कर सिंह धामी किस तरह से पारदर्शिता के साथ सरकार चला रहे हैं और जो चंद भाजपा के नेता भ्रष्टाचार पर बात कर रहे हैं वह किस तरह से भ्रष्टाचार के खुद दलदल में डूबे हुये थे यह राज्य से लेकर दिल्ली तक से भी नहीं छिपा है इसलिए राज्य की जनता का मानना है कि अगर ऐसे सरल और साफ छवि के मुख्यमंत्री को अस्थिर करने की साजिशें चलेंगी तो उस पर भाजपा हाईकमान को आगे आकर डंडा जरूर चलाना चाहिए क्योंकि अब राज्य विकास के पथ पर आगे बढना चाह रहा है।

LEAVE A REPLY