देहरादून(नगर संवाददाता)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने 48 वें जन्म दिवस के अवसर पर माता बिशनी देवी और धर्मपत्नी गीता धामी के साथ पौराणिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर आचार्य कमल भट्ट और पंडित भरत जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं धर्मपत्नी गीता धामी को पूजा अर्चना करवाई। इस अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी दिगंबर भरत गिरी महाराज ने अंग वस्त्र और रुद्राक्ष की माला पहनाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के मुख्य पुजारी आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने पगड़ी और पुष्प माला पहनाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आचार्य बिपिन जोशी ने हाल ही आई भीषण प्राकृतिक आपदा में संतोषी माता और वैष्णो माता मंदिर को जोडऩे वाले पुल को जोडऩे वाले बहे पुल के पुनर्निर्माण की मांग की। इस अवसर पर उन्होंने क्षतिग्रस्त सीमेंट के पुल की मरम्मत कराने, मंदिर की क्षतिग्रस्त रेलिंग, सुरक्षा दीवार आदि बनवाने के लिए एक पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया जिसे उन्होंने जल्दी ठीक करवानेे का आश्वासन दिया।
