कोतवाल मुकेश का ऑपरेशन शराब

0
152

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। हरिद्वार में होने जा रहे पंचायत चुनाव में शराब की खेपों को लेकर राजधानी पुलिस भी एलर्ट हो रखी है और वहीं नेहरू कालोनी थाना कोतवाल ने अपने इलाके में चप्पे-चप्पे पर शराब के काले कारोबार करने वालों पर अपनी नजर लगा रखी थी और इसी बीच उन्हें गोपनीय सूचना मिली कि एक घर में अंग्रेजी शराब की सैकडों पेटियां रखी हुई हैं जिसके चलते कोतवाल ने संदेह के आधार पर एक बंद घर में जब रणनीति के तहत छापा मारा तो वहां से सैकडों अंग्रेजी शराब की पेटियां अलग-अलग ब्रांड की बरामद हुई जिसके बाद पुलिस ने इस शराब की खेप को जब्त कर लिया। पुलिस कप्तान को आशंका है कि यह शराब सम्भवत: हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए ले जाई जानी थी जिसके चलते उसे एक बंद मकान में छुपाकर रखा गया था। कप्तान का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि मकान का स्वामी कौन है और इस शराब को कहां सप्लाई किये जाने की योजना बना रखी थी।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान दलीप कुवर ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में कच्ची, देशी व अंग्रेजी शराब पर निगाह रखने के आदेश दिये हुये हैं क्योंकि उन्हें आशंका है कि जिस तरह से हरिद्वार में पंचायत चुनाव होने है उसको लेकर शराब माफिया धर्मनगरी में शराब की सप्लाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नेहरू कालोनी कोतवाल मुकेश त्यागी को गुप्त सूचना मिली कि नेहरू कालोनी के एक बंद मकान में बडी मात्रा में शराब छिपाई हुई है इस पर कोतवाल ने अपनी टीम के साथ बडी रणनीति के तहत अपने इलाके के बंद पडे मकान को घेरा तो पाया कि उसमें ताला लगा हुआ था। कोतवाल ने जब आस-पास के इलाके में मकान मालिक के बारे में जानकारी हासिल की तो कोई भी मकान मालिक के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दे पाया जिसके बाद कोतवाल ने अपनी टीम के साथ बंद पडे मकान का ताला तोडा और जब उस मकान में सर्च ऑपरेशन चलाया तो उसमें बडी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुई। उन्होंने बताया कि यह सभी शराब की पेटियां अंग्रेजी ब्रांड की हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जांच में यह बात पता नहीं चल पाई कि यह शराब किसकी है और मकान का मालिक कौन है? उन्होंने कहा कि ऐसी सम्भावनायें दिखाई दे रही हैं कि हरिद्वार में होने वाले पंचायत चुनाव में इस शराब की खेप को पहुंचाया जाना था जिसके चलते उसे एक रणनीति के तहत बंद मकान में छुपाकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि घर से लगभग 135 से 14० के करीब शराब की पेटियां बरामद हुई हैं जिसमें कुछ अलग-अलग शराब के ब्रांड हैं उन्होंने बताया कि शराब का असली मालिक कौन है इसका पता लगाने का काम कोतवाल को सौंपा गया है जो शराब के मालिक की खोजबीन में जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY