कोतवाली विकासनगर की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही, तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

0
128

विकासनगर (मनोज सैनी)। कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब तस्करी में लिप्त अपराधियों का आपराधिक इतिहास पता कर उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही भी की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा हरिद्वार जिले में कच्ची शराब से हुई जन हानि को देखते हुए अवैध अंग्रेजी व कच्ची शराब तस्करों के विरुद्ध सघन चौकिंग कर कार्यवाही करने का आदेश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है। जिसके बाद
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अवैध अंग्रेजी व कच्ची शराब के विरुद्ध सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विकासनगर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट व एस०एस०आई० दीपक मैठानी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुन सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर पंकज पंवार, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर वैभव गुप्ता की टीम द्वारा एक युवक को देशी शराब व दो युवकों को कच्ची शराब तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये युवकों में फिरोज पुत्र निशारत निवासी खादर बस्ती पुल नंबर 1 डॉक्टर गंज विकासनगर को 54 पव्वे देशी शराब जाफरान, जिसान पुत्र इकबाल निवासी कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ़ थाना विकासनगर को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब व ओमी उर्फ ओमप्रकाश पुत्र स्वर्गीय गोदी राम निवासी आदुवाला थाना विकासनगर को 4 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। शराब तस्करी में लिप्त अपराधियों का आपराधिक इतिहास ज्ञात कर गैंगस्टर की कार्यवाही भी की जाएगी।

LEAVE A REPLY