महारानी वैब सीरिज का रिमेक दिखेगा उत्तराखण्ड में?

0
119

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। इन दिनों एक चैनल पर बिहार की राजनीति पर बनी ‘महारानी टूÓ वैब सीरिज में दिखाई ठ्ठद्ध द्घह्लद्यद्गड्डह्यड्ड मुख्यमंत्री ने अपने शपथ ग्रहण में ही एक विधायक को मंत्री की शपथ दिलाने के बहाने उन्हें स्टेज पर बुलाकर कहा कि तुम्हे कौन सा मंत्रालय चाहिए तो फिर मुख्यमंत्री से विधायक ने कहा कि उन्हें जेल मंत्रालय भी दे दें तो कोई बात नहीं क्योंकि वह जेल को अच्छी तरह पहचानते हैं इस पर मंच से ही मुख्यमंत्री का किरदार निभाने वाली विधायक को शपथ स्थल पर ही गिरफ्तार करवा कर एक संदेश देती हैं कि राज्य की जनता, अफसर और नेता समझ लें कि गुंडाराज नहीं चलेगा। वैब सीरिज में मुख्यमंत्री का किरदार कहीं न कहीं उत्तराखण्ड में भी देखने को मिल सकता है क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी साफ संदेश दे चुके हैं कि भ्रष्टाचार, घोटालेबाज और अपराध माफियाओं पर कानून का डंडा चलेगा चाहे वह कितने भी बडे क्यों न हों? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भ्रष्टाचारियों पर जिस तरह से डंडा चलने लगा है उससे साफ नजर आ रहा है कि आने वाला समय उत्तराखण्ड के अन्दर शांत रहने की इच्छा रखने वाले उत्तराखण्डवासियों का होगा।
इन दिनों बिहार की राजनीति पर बनी ‘महारानी वैब सीरिज काफी चर्चाओं में है और जिस तरह से उन्होंने गुंडाराज को खत्म करने का संकल्प लिया तो उन्हें पद से हटाने के लिए खेल हुआ लेकिन सीरिज में बनी मुख्यमंत्री ने अपनी कुर्सी की परवाह किये बगैर जिस तरह से अपने ही विधायक को जेल भेज दिया था उसको देखकर उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री को लेकर भी राज्य की जनता में एक नया जोश देखने को मिल रहा है और वह यही उम्मीद पाले हुये हैं कि राज्य में जिन चंद मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के दाग लग रहे हैं उन्हें बेदाग मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमण्डल से बाहर का रास्ता दिखायें जिससे यह दिखाई दे कि मोदी के सखा अपने राज्य में भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी मंत्री या विधायक को नहीं बख्शेंगे?

LEAVE A REPLY