और अचानक दून अस्पताल पहुंच गये सीएम

0
115

देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून चिकित्सालय एवं दून मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया और वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखा। मुख्यमंत्री का साफ कहना था कि दून अस्पताल राज्य का सबसे बडा अस्पताल है और यहां राज्य के हर कोने से मरीज इलाज कराने आते है इसलिए वार्ड से लेकर दवाईयों के वितरण का जायजा लिया गया और साफ संदेश दिया गया कि उत्तराखंड सरकार सरकारी अस्पतालों में बेहतर से बेहतर इलाज देने के लिए संकल्पबद्ध है और इसी के चलते वह और स्वास्थ्य विभाग के सचिव अस्पतालों की गुणवत्ता पर नजर रखे हुए है।
इस अवसर पर निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दून हास्पिटल स्वास्थ्य सुविधायें का व्यापक स्तर पर काम कर रहा है और इस स्वास्थ्य सुविधायें देने का काम हास्पिटल से ही होता है और अन्य राज्यों के पेसेंट यहां आते है और यहां की व्यवस्थायें ठीक प्रकार से संचालित हो रही है या नहीं और यही देखने के लिए वह यहां पर आये है। उन्होंने कहा कि यहां पर स्वास्थ्य व्यवस्थायें अच्छी चल रही है और लोगों को अच्छे स्वास्थ्य की सुविधायें मिले और लोग बडी आशा से यहां पहुंचते है और साफ सफाई बेहतर हो और यहां पर लंबी लंबी लाइनें न लगे। उन्होंने कहा कि डेंगू, सर्जरी वार्ड आईसीयू वार्ड को उन्होंने देखा है और व्यवस्थाये सहीं पाई गई।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून चिकित्सालय में स्थापित की गई किचन का भी निरीक्षण किया और वहां पर बन रहे भोजन की गुणवत्ता को भी परखा और भोजन को भी चखा। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY