मन्दिर दर्शन को गये युवकों की मिली लाशें

0
115

कोटद्वार(अवनीश अग्निहोत्री)। स्कूटी से सिद्धबली मंदिर के दर्शन करने के लिए घर से निकले तीन युवकों की लाश नदी में मिलने से हडकम्प मच गया और जैसे ही इन शवों के बारे में पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और आनन-फानन में शवों को नदी से बाहर निकाला गया। अभी यह राज ही बना हुआ है कि आखिर युवकों की मौत के पीछे का रहस्य क्या है? सवाल तैर रहे हैं कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि तीनों ही नदी में डूबकर मर गये अब पुलिस के लिए इस सवाल का हल खोजना जरूरी हो गया है कि तीनों युवकों की मौत के पीछे कौन सा ऐसा राज छिपा है जिसके चलते उनकी लाशें नदी से बरामद हुई?
तीन दिन पूर्व कोटद्वार के गोविंद नगर से सिद्धबली मंदिर के लिए स्कूटी से गए तीन बच्चे गायब होने की सूचना के बाद आज पुलिस को उनके बारे में जानकारी मिली की पांचवे मील के पास नदी में तीन शव दिख रहे हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को बाहर निकाला और पंचनामे के लिए भेज दिया। तीन दिन पूर्व वीरेंद्र सिंह निवासी गोविंद नगर द्वारा तीन बच्चों के गायब होने की तहरीर पुलिस को दी गई थी जिसमे उन्होंने बताया की आर्यन पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 16 वर्ष, मनु पुत्र संजीव छेत्री उम्र 13 वर्ष और रौनक पुत्र कृष्ण कुमार उम्र 13 वर्ष ये तीनों ही गोविंद नगर के निवासी है। बीते शुक्रवार को सुबह घर से सिद्धबली मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले थे जो अब तक वापस नहीं आए। इनमे से एक के पास मोबाइल फोन भी है जो बंद आ रहा है। पुलिस ने ब्ब्ज्ट फुटेज के आधार पर बच्चो की आखरी लोकेशन सिद्धबली मंदिर बताई थी इसके साथ ही एसडीआरएफ पुलिस फोर्स नदी में भी बच्चों की तलाश कर रही थी। जिसके बाद आज तीनो के शव नदी में मिले।

LEAVE A REPLY