देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के अन्दर पुलिस जवानों के ग्रेड-पे को लेकर लम्बे समय से भूचाल मचा हुआ है लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले से ही साफ कर दिया था कि वह पुलिसकर्मियांे केे साथ इंसाफ करंेगे और उनका अहित नहीं होगा इसी के चलते उन्होंने पुलिस जवानांे के ग्रेड-पे की समस्या का रास्ता खोज निकाला और इसके तहत राज्य में एडिशनल एएसआई का नया रैक सृजित करते हुए 1750 नये पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किये हैं इनका ग्रेड-पे 4200 होगा। पुष्कर सिंह धामी के इस मास्टर स्ट्रोक से वो सब धाराशाही हो गये हैं जो इस मुद्दे को लम्बे समय से राज्य में हवा देने का खेल खेल रहे थे?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा समाधान किया गया है। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पे 4200 होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि,“पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।“
