गंगा सस्टेनेबिलिटी रन अंतर्राष्ट्रीय मैराथन को मुख्यमंत्री पुष्कर दिखायेंगे हरी झंडी

0
133

ऋषिकेश- परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती  के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से विवेकानंद यूथ कनेक्ट फाउंडेशन और परमार्थ निकेतन गंगा एक्शन परिवार के संयुक्त तत्वाधान में आगामी9 अक्टूबर को गंगा सस्टेनेबिलिटी रन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा जायेगा। भारत में इस तरह की अन्तर्राष्ट्रीय मैराथन का प्रथम बार आयोजन हो रहा है।
गंगा सस्टेनेबिलिटी रन का शुभारम्भ एम्स, ऋषिकेश गेट नं० 1 के सामने बैराज से शुरू होकर नीलकंठ रोड होते हुए देवली गांव तक जाकर वापसी में लक्ष्मणझूला रोड-जौंक रोड होते हुए जानकी सेतु तक रहेगा।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने बताया कि गंगा सस्टेनेबिलिटी रन से पूरे विश्व में भारत, उत्तराखंड और गंगा का मान बढ़ेगाय इससे रोजगारय आधार और जीविका में भी वृद्धि होगी। माँ गंगा भारत की पहचान है। माँ गंगा ने पृथ्वी पर रहने वाले प्राणियों को जन्म तो नहीं दिया परन्तु जीवन और जीविका के साधन अवश्य प्रदान किये है। साथ ही माँ गंगा युगों से मानवीय चेतना का संचार कर रही है। माँ गंगा के बारे में जितना कहा और लिखा जाये वह कम है। माँ गंगा का अवतरण स्वर्ग से राजा सगर के साठ हजार पुत्रों का उद्धार करने के लिये हुआ था परन्तु तब से लेकर आज तक उसके तट पर जो भी आया वह शान्ति लेकर लौटा कहा कि, भारत की सभ्यता का समृद्ध इतिहास गंगा में समाहित है। भारत की संस्कृति विविधता में एकता और संस्कृतिक धरोहर को गंगा के तटों पर देखा जा सकता है। माँ गंगा 4० करोड़ लोगों का भरण-पोषण करती है परन्तु विडम्बना यह है कि भारतीयता, आस्था और आध्यात्म का जीवंत प्रतीक गंगा दुनिया की प्रदूषित नदियों में से एक है इसलिये गंगा  के प्रति हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा। डा राजेश सर्वज्ञ अध्यक्ष विवेकानन्द यूथ कनेक्ट फाउंडेशन ने कहा कि दुनिया में 3० डेस्टिनेशन मैराथन हैं, जो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। परन्तु हमारे भारत का एक भी शहर अभी उस मैराथन में नहीं आता है इसलिये विवेकानन्द यूथ कनेक्ट फाउंडेशन और गंगा एक्शन परिवार, परमार्थ निकेतन के संयुक्त तत्वाधान में ‘गंगा सस्टैनबिलिटी रनÓ अन्तर्राष्ट्रीय मैराथन का आयोजन 9 अक्टूबर को  किया जायेगा । जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

LEAVE A REPLY