खुशहाल रहे मेरा उत्तराखण्ड

0
120

बागेश्वर/देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गये हैं जो उत्तराखण्ड को खुशहाल बनाये रखने के लिए राज्य से लेकर देश के प्रसिद्ध मन्दिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं आज उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बागनाथ मन्दिर में माथा टेककर मन्दिर में उत्तराखण्ड को हमेशा दैवीय आपदाओं से बचाने और राज्य को खुशहाल रखने के लिए पूजा अर्चना की और प्रार्थना की कि खुशहाल रहे मेरा उत्तराखण्ड।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर स्थित विश्व प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने 316.91 लाख रूपये की लागत से बने बागनाथ मन्दिर से नुमाईषखेत को जोडऩे वाले पुल, एवं बागनाथ मंदिर में धर्मशाला का निर्माण एवं रेनोवेशन का कार्य तथा छत पर काले रंग की पटाल व क्लेडिंग कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सांसद अजय टम्टा, विधायक सुरेश गडिया,भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY