यमुना में समाई गाडी

0
134

उत्तरकाशी(संवाददाता)। त्यूणी से देहरादून जा रही वाहन यमुनोत्री हाईवे पर चाभी के पास तीन सौ मीटर गहरी खाई यमुना नदी में गिर गई। जिससे एक लापता हैं जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस रेस्क्यू में जुटी है।
घटना शनिवार सुबह की है जब नौगांव के तरफ से एन एच-123 पर स्थान चामी से लगभग 3०० मीटर पीछे बर्निगाड के पास एक एमजी हेक्टर वाहन संख्या-यू०के०-०7-एफ०सी-1215 जो रोड़ से लगभग 3०० मीटर नीचे यमुना नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ हैं। उक्त वाहन मे दो लोग सवार थेघायल सतीश रावत पुत्र रमेश रावत निवासी राजा रोड सेलाकुंई देहरादून (वाहन चालक) लापता संदीप पुण्डीर पुत्र स्व० मनमोहन सिंह निवासी जमनपुर सेलाकुंई देहरादून। पुलिस,1०8 आपातकालीन सेवा नौगांव, एस०डी०आर०एफ०,टीम रेस्क्यू एवं खोजबीन में लगे हैं। इसके अतिरिक्त लापता व्यक्तियों की खोजबीन के लिए देहरादून के डाकपत्थर से एस०डी०आर०एफ गोताखोर की टीम घटना स्थल रवाना हुयी है। पुलिस ने बताया कि यमुना के जल स्तर अधिक होने लापता दो लोगों की बहने के अधिक संभावनाएं हैं। वाहन में सवार देहरादून सेलाकुई के बताये जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY