देहरादून(संवाददाता)। राजधानी के पुलिस कप्तान ने अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रखा है और इसी ऑपरेशन के तहत नेहरू कालोनी कोतवाल ने अपने इलाके में दुकान से हुई चोरी की घटना में महिलाओं के एक शातिर गैंग को पकडकर उनके कब्जे से चोरी का सारा सामान बरामद किया है। गैंग का अपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है और उन पर गैंगेस्टर एक्ट लगाने के लिए भी कोतवाल ने तैयार शुरू कर दी है वहीं गैंग को पकडने वाले कोतवाल की टीम को पुलिस कप्तान ने दस हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस कप्तान दलीप कुंवर ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि निकेत वैश्य निवासी मकान नंबर 65 विपणु विहार, हरिद्वार बाईपास रोड दे०दून ने थाना नेहरू कॉलोनी में आकर लिखित सूचना दी थी कि उसकी हरिद्वार बाईपास रोड रिस्पना फ्लाईओवर के नीचे बंद सेनेटरी की दुकान से विगत बीस अगस्त की रात्रि चोरों द्वारा सेनेटरी का सामान चोरी कर लिया है। कोतवाल मुकेश त्यागी ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ की। पुलिस कप्तान ने बताया कि पुलिस टीम ने एक बडी लीड के बाद शांति देवी, गुडिय़ा, मीना देवी, पूजा व फूल कुमारीÓ को दून यूनिवर्सिटी रोड अनिकेत फार्म के आगे चौकी प्रभारी बाईपास व उनकी पुलिस टीम द्वारा आज चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से सेनेटरी की दुकान से चोरी किए गए सामान को शतप्रतिशत बरामद किया गया। पुलिस कप्तान ने बताया कि गैंग की महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे सभी महिलाएं एक दूसरे को भली भांति जानती है तथा कांवली रोड में आसपास रहती हैं। हम सभी कूड़ा कचरा बीनने का कार्य करती हैं। हम सुबह-सुबह कूड़ा कचरा बीनने के बहाने जगह-जगह घूम कर दुकानों व मकानों मे रखा हुआ सामान चोरी कर लेती है। हमारे द्वारा ही लालच मैं आकर ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में हरिद्वार बायपास रोड रिस्पिना फ्लाईओवर के नीचे सेनेटरी की दुकान से यह सामान चोरी कर लिया था स जिसे हमारे द्वारा छुपा कर रखा था स जिसे आज हम निकाल कर कबाडिय़ों को बेचने के लिए ले जा रहे थे तभी पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। पकडी गई गैंग की महिलायें पूजा, फूल कुमारी, शांति देवी, मीना देवी, गुडिय़ा पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुकी हैं और अब इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की जायेगी।
