सीएम का दबंग फैसला 2०15 में हुई सब दरोगा भर्ती की विजिलेंस करेगी जांच

0
125

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए 2०15 में 339 दरोगाओं की हुई भर्ती की जांच विजिलेंस से कराने का आदेश दिया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से गृह विभाग को जांच कराने का प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें आज गृह विभाग की ओर से विजिलेंस को जांच कराने के लिए आदेशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में ही कहा था कि जिस भर्ती में धांधली एंव लोगों की संलिप्ता होगी उस पर कडी कार्यवाही की जायेगी साथ ही उनकी सम्पत्ति भी जब्त की जायेगी। दरोगा भर्ती की जांच विजिलेंस से कराने के आदेश जारी होते ही पुलिस महकमें में हडकम्प मच गया है।

LEAVE A REPLY