पुष्कर के विजन से आकाश से सफर होगा सुहाना

0
116

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उडान का हौसला राज्यवासी देखने लगे हैं और उनके मन में एक ही आशा है कि इस चमत्कारी पुष्कर सिंह धामी को किसी सफेदपोश की नजर न लगे क्योंकि पुष्कर की उडान बहुत लम्बी है और ऊंची उडान से ही उत्तराखण्ड चमकेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ हैली सेवा का फ्लैग ऑफ किया। यह हैली सेवा देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तक चलेगी और सात सीटर पवन हंस की यह सेवा अभी सप्ताह में एक दिन चलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हैली सेवा को शुरू करवाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के तहत राज्य में जो हैली सेवाएं चल रही हैं, उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं से लोगों को आवागमन की सुविधा आसान होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को राज्य में आवागमन के लिए हर प्रकार की सुविधा मिले। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में एयर कनेक्टिविटी को और विस्तार दिया जा रहा है। उन्होंने पवन हंस को इस सेवा को सप्ताह में तीन दिन करने एवं सीटों की संख्या बढ़ाने को कहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हवाई सेवाओं का संचालन होने से यहां पर्यटन की संभावनाओं को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य में पर्यटन संभावनाओं के साथ-साथ हेली सेवाओं पर भी ध्यान दे रही है ताकि राज्य का पर्यटन बेहतर तरीके से आगे बढ़ सके। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, सचिव दिलीप जावलकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा सी रविशंकर, पवन हंस के महाप्रबंधक संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY