मां कोट भ्रामरी मेले का सीएम को दिया न्यौता

0
146

देहरादून(संवाददाता)। समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदन राम दास के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बागेश्वर जिले के विकास खंड गरुड़ में आयोजित माँ कोट भ्रामरी मेले का शुभारंभ करने के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर इसके साथ में सुमित्रा नंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में पीजी स्तर की कक्षाएं संचालित करने व तहसील कजलीगैर में राजकीय महाविद्यालय खोलने व इस वर्ष से कक्षाएं प्रारम्भ करने के सबन्ध में चर्चा वार्ता की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, विधायक कपकोट सुरेश गडिय़ा, ब्लॉक प्रमुख गरुड़ हेमा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट सहित अनेकों जन प्रतिनिधि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY