केन्द्र व प्रदेश सरकार युवाओं के हितों पर कर रही कुठाराघात: नेगी

0
212

देहरादून(संवाददाता)। प्रताप नगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के हितों पर कुठाराघात कर रही है । उन्होंने कहा की सैन्य बहुल क्षेत्र उत्तराखंड में सैनिकों के आश्रितों को भर्ती के नाम पर उत्पीडऩ किया जा रहा है ओर अग्निवीर भर्ती में तीन सौ युवाओं को एक साथ दौड़ाया जा रहा है और बमुश्किल आठ दस युवाओं का चयन किया जा रहा है ।
यहां पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि सौलह सौ मीटर की दौड़ को पांच मिनट चालीस सैकंड का समय तय है लेकिन पांच मिनट में ही दौड को खत्म कर दिया जा रहा है यह उत्तराखंड के नौजवानों के साथ अत्याचार एवम अन्याय है लंबाई में पहाडी युवाओं को लंबाई में छूट है जिसमें 163 सेंटीमीटर तय है लेकिन 17० सेंटीमीटर मापी जा रही है जो कि नियम विरुद्ध मनमानी हो रही है । इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जो कि नैनीताल से सांसद है दोबारा से भर्ती प्रक्रिया करवाए और इसका संज्ञान लेते हुए तुरंत कारवाई करें । उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा युवाओं से छलावा कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी दर देश में सर्वाधिक है अभी हाल में अधीनस्थ चयन आयोग में भर्ती में भारी घोटाला हुआ है जिसके तार काफी गहरे है उन्होंने कहा कि अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती घोटाले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए जिससे दोषियों पर कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरशाही हावी है पौडी के एसडीएम द्वारा जिस तरह से युवा कांग्रेस नेता नितिन बिष्ट से बदसलूकी की गई वह निंदनीय है और देवभूमि की संस्कृति के खिलाफ है और ऐसे अधिकारी पर कारवाई होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की सरकार नौकरशाह पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है और नौकरशाह बेलगाम हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इसलिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव महेश जोशी एवं पूर्व पार्षद ललित भद्री उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY