पुष्कर ने गर्भवती महिला को दिया जीवनदान

0
257

उत्तरकाशी(संवाददाता)। मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी गरीबों की आवाज सुनते हुए प्रसूति को उत्तरकाशी से एयर एंबुलेंस से देहरादून पहुंचाई । प्रसूती की दून अस्पताल में सोमवार को सकुशल प्रसव हो गया है और उनके एक बेटा और एक बेटी जुड़वा हो गई डॉक्टरों के मुताबिक दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। जिससे परिजनों ने मुख्यमंत्री उसका समाधान का आभार जताया है। बता दें कि उत्तकरकाशी जिले के सीमांत क्षेत्र गाजणा की एक गर्भवती महिला बीते शनिवार से उत्तरकाशी जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी अस्पताल ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया। इधर बीते दिनों से गंगोत्री -ऋषिकेश हाईवे एवं देहरादून -मसूरी बाईपास मार्ग भूस्खलन से जगह-जगह बंद हो रहा जिससे गर्भवती महिला और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच गाजन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रदीप भट्ट ने मुख्यमंत्री कार्यालय देहरादून से संपर्क करने के बाद रविवार को हेलीकॉप्टर मातली भेजा जहां से गर्भवती महिला को सकुशल देहरादून पहुंचा दिया। गाजणा क्षेत्र के कमद गांव की गर्भवती श्रीमती राजमा देवी उम्र 3० वर्ष भारी मूसलाधार बारिश के बीच जैसे तैसे जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंची जहां जिला अस्पताल में परीक्षण करने के बाद बताया कि गर्भवती के पेट में दो जुड़वा बच्चे हैं जिनका प्रसव कराना जिला अस्पताल में संभव नहीं है उन्होंने गर्भवती महिला को देहरादून जाने का फरमान सुना दिया इधर भारी बारिश के बीच गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह से बंद था मौसम खराब मौसम के कारण देहरादून नहीं जा पाए रविवार को दोपहर बाद जिला पंचायत सदस्य प्रदीप भट्ट ने मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क किया जिसके बाद उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर आया और गर्भवती महिला को एअरलिफ्ट कर देहरादून पहुंचाए। सोमवार को महिला ने सकुशल जुड़वा एक बेटी एक बेटा को जन्म दिया। महिला को एअरलिफ्ट घर आने के बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY