धाकड़ सीएम

0
218

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने एक साल के भीतर भ्रष्टाचार व घोटालों पर प्रहार करने के लिए जो बडे-बडे फैसले लिये उससे भ्रष्टाचारियों की नींद उडी हुई है क्योंकि उन्हें इस बात का इल्म हो चुका है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता को पारदर्शिता से चलाने के लिए दबंग पुष्कर का रूप धारण कर लिया है और यही कारण है कि पेपर लीक मामले में पर्दे के सामने और पर्दे के पीछे के सभी खिलाडियों के मन में एक बडा डर पैदा हो गया है क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक प्रकरण में सभी गुनाहगारों को जेल भेजने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री के इस संकल्प से पेपर लीक मामले से जुडे हर गुनाहगार के मन में एक हलचल मची हुई है कि पुष्कर सिंह धामी के रहते हुए उनका इस मामले से बच निकलना अब नामुमकीन नजर आने लगा है। अब देखने वाली बात है कि पेपर लीक प्रकरण में वो बडी-बडी मछलियां भी जेल की सलाखों के पीछे पहुंचेंगी जो इस प्रकरण से अपने आपको बचाने के लिए कहीं न कहीं हाथ-पैर मारने के मिशन में जुटे हुये हैं?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार सत्ता संभालने के दौरान खुला ऐलान किया था कि वह राज्य में भ्रष्टाचार और घोटालों का अंत कर देंगे और इसके लिए उन्होंने राज्य में विजिलेंस को पॉवरफुल करने की दिशा में एक बडा कदम हाल ही में उठाया है जिससे भ्रष्टाचारियों में खलबली मची हुई है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में दबंग पुष्कर के रूप में दिखाई देने लगे हैं और उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला जब राज्य के कुछ बडे अफसरों के खिलाफ विजिलेंस को सरकार ने खुली छूट देते हुए उन पर मुकदमा कायम करने की हरी झण्डी दी। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री का साफ विजन है कि राज्य में जो भी गलत करेगा चाहे वह छोटा हो या बडा उसके लिए कोई रियायत नहीं होगी और उनके गुनाह का उन्हें फल जरूर मिलेगा।
उत्तराखण्ड में पुष्कर सिंह धामी ने उस समय दबंग पुष्कर का रूप धारण किया जब अघीनस्थ चयन सेवा आयोग में पेपर लीक को लेकर शोर मचा तो मुख्यमंत्री ने मुकदमा कायम कर जांच एसटीएफ के हवाले कर दी। दबंग पुष्कर ने पेपर लीक मामले में साफ संदेश दिया कि इस प्रकरण में छोटे से लेकर बडे गुनाहगार सभी जेल की सलाखों के पीछे होंगे क्योंकि यह मामला सीधा युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड है और वह अपने शासनकाल में ऐसे किसी गुनाहगार को भी नहीं बक्शेंगे जिन्होंने युवाओं के हक पर डाका डाला है। मात्र एक साल में पुष्कर सिंह धामी जिस तरह से राज्य में भ्रष्टाचारियों व घोटालेबाजों के लिए दबंग पुष्कर बनकर सामने आये हैं उससे भ्रष्टाचारियों की हवाईयां उडी हुई हैं क्योंकि मुख्यमंत्री ने साफ संकल्प ले रखा है कि पेपर लीक मामले में बडे से बडा गुनाहगार सलाखों के पीछे पहुंचेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साफ कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचारमुक्त भारत बनाने का जो संकल्प लिया हुआ है उस संकल्प को उत्तराखण्ड में धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने अपने कदम आगे बढा रखे हैं और राज्य में भ्रष्टाचार व घोटाले करने वाले हर गुनाहगार को उसके अपराध की सजा जरूर मिलेगी क्योंकि उन्होंने उत्तराखण्ड को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाना है।

LEAVE A REPLY