देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में खेलों के अन्दर बडी-बडी प्रतिभायें छिपी हुई हैं लेकिन किसी भी सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री ने इन प्रतिभाओं के सहारे देशभर में राज्य को खेलों के अन्दर बडी जगह दिलाने के लिए कभी कोई पहल नहीं की जिसके चलते इक्कीस सालों से लगातार राज्य का खेल महकमा देशभर में कटघरे में खडा होता था कि क्या उत्तराखण्ड जैसे राज्य में खेलों के अन्दर प्रतिभाओं का आकाल है कि वह अपने राज्य का नाम रोशन करने के लिए कभी आगे आते हुए दिखाई नहीं दिये। उत्तराखण्ड में जबसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता संभाली है तो उन्होंने राज्य में खेल को बढावा देने के लिए एक बडा मंथन और चिंतन किया और अपने खेल मंत्री को विजन दिया कि उत्तराखण्ड के अन्दर पहाड से लेकर मैदान तक छुपी सभी खेल प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें खेल जगत में आगे लाने का मिशन शुरू करें जिससे उत्तराखण्ड भी खेल जगत में देशभर के अन्दर अपना नाम रोशन कर सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने जो खाका तैयार किया है उससे साफ नजर आ रहा है कि आने वाले समय में पुष्कर सरकार का खेल जगत में खेल सचिव देश-विदेश में पताका फहराने का इतिहास रच देंगे। खेल मंत्री उत्तराखण्ड के खेलों को देश-विदेश में एक बडी पहचान दिलाने के लिए क्रिकेट जगत के एक बडे स्टार को उत्तराखण्ड का ब्रांड एम्बेस्डर बनाने के मिशन में काम कर रहे हैं और उसके बाद साफ दिखाई देगा कि पुष्कर सरकार खेलों में अपना पताका देश-विदेश में फहराने के लिए किस तरह से काम कर रही है।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड में कभी भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढाने की दिशा में राज्य के अन्दर अधिकांश सरकारों ने कोई दिलचस्पी नहीं ली और न ही उन्होंने राज्य के मैदान से लेकर पहाडों में छुपी खेल प्रतिभाओं को खोज निकालने का मिशन किया जिसके चलते कभी भी खेल जगत में उत्तराखण्ड का नाम देश विदेश में कहीं दिखाई नहीं दिया जिससे राज्य के खिलाडियों में सरकार को लेकर काफी नाराजगी दिखाई देती रही लेकिन वह खामोशी से अपनी नाराजगी को मन में धारण किये रहे। उत्तराखण्ड में जब राज्य की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली तो उन्होंने राज्य के खिलाडियों को पहाड के कोने-कोने से तराशने का मिशन अपनी कैबिनेट के खेल मंत्री रेखा आर्य को सौंपा। खेल मंत्री रेखा आर्य को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साफ टास्क दिया कि उत्तराखण्ड का नाम खेल जगत में देश-विदेश के अन्दर ऊँचे पायदान पर दिखाई दे जो आज तक देखने को नहीं मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेल मंत्री रेखा आर्य ने अपने कुशल निर्देशन में खिलाडियों को तराशने का जिम्मा अपने खेल सचिव अभिवन कुमार को सौंपा है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से उत्तराखण्ड में खेल जगत की लुप्त हो रखी प्रतिभाओं को तराशने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्य ने अपने खेल सचिव अभिवन कुमार को टीम के साथ मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच को धरातल पर उतारने के लिए खेल मंत्री ने एक बडे टास्क के तहत हर उस खेल प्रतिभा को आगे लाने का मिशन शुरू हो गया है जो किन्हीं कारणों से आज तक खेल जगत में अपने पैर जमाने के लिए सरकारी सहायता के मोहताज दिखाई दे रहे थे। खेल मंत्री ने जिस तरह से देश के कुछ राज्यों में जाकर वहां के खेल सिस्टम को समझकर उसे उत्तराखण्ड के अन्दर धरातल पर उतारने का एक बडे जज्बे के साथ ऑपरेशन शुरू किया है उससे साफ नजर आ रहा है कि अब वो प्रतिभायें भी सरकार का अंग बनेंगी जो अभी तक पूर्व सरकारों की आंखों में आने के बावजूद भी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे थे। उत्तराखण्ड के खेल मंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खेल प्रेम को देखते हुए खेल जगत में आने वाले कुछ समय के भीतर ही देश-विदेश में खेलों में उत्तराखण्ड का माथा ऊंचा करने का अपना विजन तेजी के साथ आगे बढाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बडे विजन के तहत उत्तराखण्ड में खिलाडियों को विश्व स्तर पर आगे लाने के मिशन में जिस तरह से काम कर रहे हैं उससे भविष्य में खेलों के अन्दर उत्तराखण्ड का माथा सितारों की तरह चमकता हुआ नजर आयेगा।
