कप्तान की कलाई पर छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र

0
147

अल्मोडा(संवाददाता)। स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या ज्योत्सना सोहनलाल के निर्देशन में स्प्रिंग डेल्स स्कूल की अध्यापिका ज्योत्सना सोनकर के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यालय आकर नशे के विरुद्ध कप्तान द्वारा उठाये गये कड़े कदमो की सराहना की गई। छात्राओं ने प्रदीप कुमार राय पुलिस कप्तान की दीर्घायु की कामना करते हुए कलाई में बाँधी रक्षा की डोर बाँधी। उन्होंने सुरक्षा का वचन देते हुए छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि आपको सुरक्षा सम्बन्धी कभी भी कोई भी समस्या आये तो पुलिस के हेल्प लाईन नंबर 112, 1०9० में या उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति में शिकायत कर सहायता प्राप्त कर सकते है। इस दौरान स्प्रिंग डेल्स की छात्रायें स्नेहा, हया, कामाक्षी, अर्चना, विनीता, रेनू, मान्यता, रिया, मनीषा, मानसी आदि मौजूद रही।

LEAVE A REPLY