काला रविवार: तीन हादसों में छह की गई जान

0
138

देहरादून(संवाददाता)। राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में सुबह सवेरे हुए तीन हादसों में छह लोगों की मौत हो गई और जिसमें से दो हादसे दून शहर में और एक त्यूणी में हुआ है। आज का दिन काला रविवार साबित हुआ।
यहां जानकारी के अनुसार सीसीआर कंट्रोल रूम एवं 1०8 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सुबह सवा छह बजे पर सूचना प्राप्त हुई कि बल्लीवाला फ्लाईओवर पर हादसा हो गया है और प्राप्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष थाना वसंत विहार द्वारा मौके पर फोर्स रवाना किया गया और मौके पर चीता कर्मचारियों द्वारा बाइक सवार दो व्यक्ति जो बल्लूपुर से जीएमएस रोड की तरफ मोटरसाईकिल टीवीएस अपाचे बिना नंबर वाहन से जा रहे थे।
इस अवसर पर बताया गया कि तेज गति होने के कारण फ्लाईओवर के रेलिंग से टकरा गए जिन्हें गंभीर चोट आई घायलों को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया जहां से मोटर साइकिल सवार विजय सेमवाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद सेमवाल निवासी अपर बद्रीश कॉलोनी लेन नंबर दो धर्मपुर डांडा उम्र 26 वर्ष को मृत घोषित किया गया एवं समीर पुत्र कीरत हाल पता एस आर टावर कॉल सेंटर बल्लूपुर मूल पता गुजरात उम्र 25 वर्ष जो कि गंभीर रूप से घायल है को एम्स अस्पताल रेफर किया गया और मृतक के पंचायत नामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई तथा घटना की विस्तृत जानकारी की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस से मिली सूचना के अनुसार शनि मंदिर जीएमएस रोड़ पर सड़क दुर्घटना हुई है और जिसमें बाईक चालक गौतम द्वारा सड़क पार करने वाले एक व्यक्ति रघुवीर ठाकुर को केटीएम बाइक से आईएसबीटी से बल्लुपुर जाते वक्त टक्कर मारी गयी है। सूचना पर तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बाइक में एक अन्य व्यक्ति पीछे बैठा था.उक्त घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर व एक व्यक्ति नियोन की दौरान उपचार मृत्यु हुई। शव दून अस्पताल मोर्चरी में रखे है, मिजोरम निवासी मृतकों के परिचित मौजूद है अन्य के परिजनों को सूचना भिजवाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि पंचायतनामा की कारवाई की जा रही है।
इस अवसर पर दुर्घटना में मृतकों में सड़क पार करने वाला व्यक्ति रघुवीर ठाकुर पुत्र स्वर्गीय लालसर ठाकुर निवासी निरंजनपुर चक्की टोला ,मूल पता बिहार 65 वर्ष और बाईक चालक व सवार गौतम पुत्र सिद्दोदन चकमा निवासी कमला नगर 2 मिजोरम, 22 वर्ष है और यह दून पीजी में बीएससी का छात्र है। बताया गया कि नियोन चकमा पुत्र नामालूम निवासी कमला नगर थाना चौंगटे मिजोरम उम्र 2० वर्ष हिमगिरी कालेज सेलाकुई का छात्र है।
एक अन्य समाचार के अनुसार प्रात: थाना त्यूणी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अणु से करीब एक किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे पहाडी में 6०० मीटर नीचे गिर गई, और उक्त सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस तत्काल मय बचाव व राहत सामाग्री रस्सी आदि उपकरणों के घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम अणु से एक किलोमीटर आगे बिरसाड खड के पास पहुंचे तो एक बोलेरो पिकअप यूके०7सीडी ०843 जो टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही थी।
बताया गया कि सड़क से लगभग 6००-7०० मीटर नीचे पहाड़ी में खाई में गिर रखी है, मौके पर दो मृतकों के शव पड़े हैं । वहीं स्थानीय लोगों की मदद से शवों को रेस्क्यू कर निकालकर सड़क पर लाकर 1०8 आपातकालीन एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी त्यूणी भिजवाया गया। मृतकों की पहचान किशोर सिंह चौहान पुत्र अब्बल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष, पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून उम्र 4० वर्ष है के रूप में की गई।

LEAVE A REPLY