कांवड में मोदी और पुष्कर की तस्वीरें भी बनी आकर्षण का केन्द्र

0
125

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला जब आस्था के पथ पर चलने वाली कांवड में काफी संख्या में शिव भक्त देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कटआउट सिर पर उठाकर चलते हुये दिखाई दिये और हरि के द्वार में उन्होंने जिस तरह से मोदी और पुष्कर ंिसह धामी के उद्घोष लगाकर उनके प्रति अपनी आस्था दिखाई उससे साफ नजर आ गया कि कांवडिये जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैन हैं वहीं वह राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी एक सफल राजनीतिज्ञ मानकर उनकी जय-जयकार करने से पीछे नहीं हटे। हरि के द्वार में इस अलौकिक दृश्य को देखकर यह साफ हो रहा था कि उत्तराखण्ड में आस्था के पथ पर शिव भक्तों के स्वागत के लिए पुष्कर सिंह धामी ने कितना बडा इंतजाम कर रखा था जिसे देखकर करोडो कावंडिये जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कायल दिखाई दिये वहीं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी उन्होंने शिव भक्तों पर आस्था रखने को लेकर उन्हें सौ में से सौ अंक दे डाले।

LEAVE A REPLY