नई दिल्ली/ देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गये हैं जो दिल्ली में जाने के बाद जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर एक नई ऊर्जा प्राप्त करते हैं वहीं वह कुछ मंत्रियों और राजनेताओं से मिलकर राज्य के विकास के लिए प्रदेश की झोली में कोई न कोई बडी योजना की गारंटी लेकर लौटते हैं। इसी मिशन में मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सडक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर लम्बा चिंतन व मंथन किया और प्रदेश के कई राजमार्गों को राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने का अनुरोध किया जहां उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला जिससे यह साफ हो गया है कि पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्र सरकार के मंत्रियों को भी अपने विजन में शामिल कर उनसे कोई न कोई विकास योजना का तोहफा लेने में सफल हो रहे हैं। वहीं उन्होंने भाजपा के चंद दिग्गज नेताओं से भी दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें राज्य में हो रहे विकास कार्यों से रूबरू कराया।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व कनेक्टीविटी में काफी काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एनएच- 1०9 ज्ञ के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखण्ड, लोनिवि को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में ०2 लेन टनल परियोजना के कार्य हेतु लोनिवि को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से एनएच-०9 के अन्तर्गत पिथौरागढ़- अस्कोट मोटर मार्ग (किमी 2.81 से किमी 5०.०० ) हेतु बीआरओ द्वारा प्रस्तुत डीपीआर की स्वीकृति, सितारगंज- टनकपुर मोटर मार्ग को ०4 लेन में निर्मित किये जाने और एनएच-731 ज्ञ के अन्तर्गत मझौला – खटीमा ( 13 किमी०) मोटर मार्ग को ०4 लेन में परिवर्तित किये जाने के सम्बन्ध में भी अनुरोध किया।
