खोल दिये गोदाम के ताले

0
159

उत्तरकाशी(संवाददाता)। आखिर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला द्वारा गठित जांच कमेटी के अगवाई में जिला मुख्यालय के सीज ज्ञानसू खाधान्न गोदाम के ताले तीसरे दिन खोल दिये गये है। सोमवार को उपजिलाधिकारी भटवाड़ी चत्तर सिंह चौहान के नेतृत्व में तीन सदस्य समिति कमेटी ज्ञानसू पहुंचे जहां सीज गोदाम खोला गया। जांच कमेटी में उपजिलाधिकारी भटवाड़ी के साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी के प्रतिनिध, अधिशासी अभियंता लोनिवि परवीन कुश सहित जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार भट्ट आदि शामिल रहे हैं।
क्या है पुरा मामला: बीते शनिवार को गोदाम ज्ञानसू में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आरती भट्ट पहुंची और वहां पर तैनात पूर्ति निरीक्षक से अभिलेख दिखाने को लेकर आमने-सामने आ गये। इसके बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने गोदामों पर ताले लगा दिए। इस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने गोदामों को सील कर दिया। इधर पूर्ति निरीक्षक ने इस कार्रवाई को असंवैधानिक मानते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को लिखित शिकायत दर्ज कराई। इधर पूरे प्रकरण में जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार भट्ट ने बताया कि पूरे घटनाक्रम को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच कमेटी गठित होने के बाद गोदाम खोला दिया गया है। प्रथम दृष्टि में गोदाम में किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई जांच कमेटी के रिपोर्ट आने का इंतजार है । उन्होंने खाद्यान्न गोदाम को सील करने की कार्रवाई पर बताया कि यह अपने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लिये बीना सीधे कार्रवाई करना गलत है। नियम अनुसार कार्रवाई होगी।
इधर पूर्ति निरीक्षक ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आयुक्त के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि जिलापूर्ति अधिकारी अपने जनपद के अन्तर्गत कम से कम ०2 खाद्यान्न गोदाम तथा जनपद में प्रचलित राशन की दुकानों के 1० प्रतिशत राशन की दुकानों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे।श्वही क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत राशन की दुकानों के 5० प्रतिशत का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करते हुये निरीक्षण टिप्पणी गासिक रूप से जनपदीय ध् मण्डलीय ध् खाधायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
इससे साफ है कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने अपने उच्च अधिकारियों के अनुमति के गोदाम बीना जांच के सीज करने की कार्रवाई की है। वहीं विभागीय सूत्रों की मानें तो क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक के बीच आपसी रंजिश बताया जा रहा हैं।

LEAVE A REPLY